स्कूलों को क्या करना होगा?
सीबीएसई के अनुसार, सभी स्कूलों के लिए SHVR 2025-26 में भाग लेना अनिवार्य है। उन्हें 30 सितंबर 2025 तक मोबाइल एप या वेब-पोर्टल के माध्यम से अपनी सुविधा अनुसार आवेदन करना होगा।
- स्कूल shvr.education.gov.in वेबसाइट पर जाकर एंड्रॉयड और iOS मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध QR कोड का उपयोग कर सकते हैं।
- वेब-पोर्टल से भागीदारी करने के लिए, स्कूल होमपेज पर उपलब्ध ‘लॉगिन/साइनअप’ विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।
UDISE+ कोड डालने पर स्कूलों को उनकी बेसिक जानकारी मिलेगी। एसएचवीआर पंजीकरण में मांगी गई जानकारी भरें। इसके बाद छह श्रेणियों के अंतर्गत दिए गए प्रश्नों का जवाब देने होंगे और अपने जवाबों को सबमिट करना होगा।
What is SHVR: स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग क्या है?
‘स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR) 2025-26’ को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लॉन्च किया है। यह पहले के ‘स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार (SVP)’ का नया, विस्तारित और सार्वभौमिक संस्करण है।
यह कार्यक्रम देश के सभी स्कूलों के लिए अनिवार्य है, जिनके पास यूडीआईएसई कोड है, चाहे वे सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, निजी, आवासीय, जनजातीय, अल्पसंख्यक, केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS) या सीबीएसई से संबद्ध हों।
एसएचवीआर का उद्देश्य स्कूलों को छह मुख्य श्रेणियों में स्वयं मूल्यांकन और सुधार के लिए प्रोत्साहित करना है, जैसे पानी, शौचालय, साबुन से हाथ धोना, संचालन एवं रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन एवं क्षमता निर्माण और ‘मिशन लाइफ’ गतिविधियां।
SHVR Rating: स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग
रेटिंग - स्कोर - टिप्पणी
1 स्टार - मानदंडों का 35% से कम पालन - खराब, काफी सुधार की जरूरत है
2 स्टार - 35% - 50% मानदंडों का पालन - उचित, सुधार की आवश्यकता है
3 स्टार - 51% - 74% मानदंडों का पालन - अच्छा है, लेकिन इसमें सुधार की गुंजाइश है
4 स्टार - 75% - 89% मानदंडों का पालन - बहुत अच्छा
5 स्टार - मानदंडों का 90% - 100% पालन - बहुत बढ़िया, इसे जारी रखें