फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Introduces CCTV Policy: आगामी बोर्ड परीक्षा में सीसीटीवी नीति होगा लागू, सीबीएसई ने जारी किया नोटिस

Fri, 27 Sep 2024 05:43 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Introduces CCTV Policy in Board Exams 2025: केंद्रीय बोर्ड ने आगामी सत्र के लिए होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीसीटीवी नीति लागू कर रहा है। बोर्ड परीक्षाएं निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएं, यह सुनिश्चित करने के लिए सीबीएसई ने सीसीटीवी नीति विकसित की है। 
विज्ञापन
cbse - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Introduces CCTV Policy in Board Exams 2025: केंद्रिय परीक्षा बोर्ड (CBSE) ने यह निर्णय लिया है कि 2025 में बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने वाले सभी स्कूलों में क्लोज-सर्किट टेलीविजन (CCTV) लगाया जाएगा। केंद्रीय बोर्ड 2025 सत्र से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीसीटीवी नीति लागू कर रहा है। परीक्षा निकाय भारत और विदेशों में लगभग 8,000 स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं के लगभग 44 लाख छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 आयोजित करेगा।

विज्ञापन


बोर्ड ने जानकारी देते हुए कहा, कि अगर किसी स्कूल में सीसीटीवी की सुविधा नहीं है, तो उसे सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा केंद्र नहीं माना जाएगा। साथ ही, जो स्कूल परीक्षा केंद्र बनना चाहते हैं, उन्हें अपने खर्च पर सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे।

बोर्ड परीक्षाएं निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाएं, यह सुनिश्चित करने के लिए सीबीएसई ने सीसीटीवी नीति विकसित की है। 

नोटिस में कहा गया है, "सभी स्कूलों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है कि नीति के अनुसार उनके स्कूलों में सीसीटीवी लगे हों, अगर उनके पास सीसीटीवी नहीं है और वे अपने स्कूल को परीक्षा केंद्र के रूप में तय करने के लिए बोर्ड को अपनी सहमति देना चाहते हैं।"

विज्ञापन

CBSE Introduces CCTV Policy in Board Exams 2025 - फोटो : Official website
क्या है इसका उद्देश्य?
सीबीएसई बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं के दौरान स्कूलों में सीसीटीवी नीति के उपयोग के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। सीबीएसई सीसीटीवी नीति का मुख्य उद्देश्य कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान अनुचित व्यवहारों का पता लगाना और उनका समाधान करना है।
विज्ञापन

नोटिस में जारी किए यह सभी दिशानिर्देश
  • परीक्षा हॉल के प्रवेश द्वार, निकास द्वार और परीक्षा डेस्क सहित सभी क्षेत्रों को कवर करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने चाहिए। 
  • सभी छात्रों और कर्मचारियों को सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी के बारे में पहले से सूचित किया जाएगा और परीक्षा केंद्रों पर भी नोटिस लगाए जाएंगे।
  • सीसीटीवी रिकॉर्डिंग सीबीएसई 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 की घोषणा की तारीख से दो महीने तक बरकरार रखी जाएगी।
  • प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 10 कमरों या 240 विद्यार्थियों पर एक व्यक्ति को परीक्षा के निष्पक्ष संचालन पर सतत निगरानी रखने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
  • 10 कमरों पर एक निरीक्षक की नियुक्ति की जाएगी जो सीसीटीवी फुटेज की नियमित निगरानी करेगा और अनुचित साधनों के प्रयोग की कोई घटना पाए जाने पर उसकी रिपोर्ट करेगा।
  • स्कूल सुधार के क्षेत्रों की पहचान करने तथा नीति और प्रक्रियाओं में आवश्यक समायोजन करने के लिए छात्रों, कर्मचारियों और परीक्षा अधिकारियों से फीडबैक जमा करेगा।  
  • परीक्षा कर्मचारियों, जिसमें निरीक्षक और सुरक्षा कर्मी शामिल हैं, को सीसीटीवी सिस्टम के संचालन, गोपनीयता संबंधी विचार और फुटेज की समीक्षा करने की प्रक्रियाओं पर प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए। 
  • छात्रों और अभिभावकों को हैंडबुक, नोटिस बोर्ड या ओरिएंटेशन सेशन जैसे विभिन्न तरीकों से सीसीटीवी निगरानी के उद्देश्य और परीक्षा के दौरान उनके अधिकारों के बारे में सूचित किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें