केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)
- फोटो : Social media
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा में अब अधिक योग्यता आधारित अधिक बहु-विकल्पीय (एमसीक्यू) प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, लघु व दीर्घ प्रश्नों के पूर्णांक कम होंगे। बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिशों के आधार पर यह बदलाव किए हैं।
- सीबीएसई ने सत्र 2023-24 के लिए मूल्यांकन योजना को नया रूप दिया है। नई व्यवस्था अगले साल से नौवीं-दसवीं व 11वीं-12वीं की परीक्षाओं पर लागू होगी।
- 10वीं में योग्यता आधारित बहु-विकल्पीय प्रश्नों का वेटेज 50 फीसदी और बारहवीं में 40 फीसदी होगा। दसवीं में लघु और दीर्घ उत्तर प्रकार के प्रश्नों का वेटेज 30 प्रतिशत होगा।
वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का वेटेज 20% होगा। बारहवीं कक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न 20% वेटेज के साथ अनिवार्य रूप से एमसीक्यू में होंगे। 12वीं में लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का वेटेज 40 % होगा। बोर्ड ने 2023-24 की परीक्षाओं के लिए सैंपल पेपर और प्रत्येक विषय के प्रश्न पत्रों के डिजाइन को जारी किया है।
अब रिजल्ट का इंतजार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अब समाप्त हो चुकी हैं। परीक्षार्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार रहेगा। सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से 21 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी, 2023 से 05 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई। बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर दोनों ही कक्षाओं के लिए रिजल्ट की घोषणा करेगा।