फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Term-1 Exam: कल से शुरू होंगी सीबीएसई टर्म -1 बोर्ड की परीक्षाएं, यहां देखें पूरी डेटशीट और जरूरी दिशानिर्देश

Mon, 15 Nov 2021 12:11 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Term-1 Exam: परीक्षार्थी इस बात का ध्यान रखें कि यह परीक्षा छोटे (माइनर) विषयों के लिए रखी गई है। प्रमुख (मेजर) विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2021 से किया जाएगा।
विज्ञापन
CBSE Term-1 Exam - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई द्वारा कल से टर्म -1 बोर्ड परीक्षाओं की शुरूआत की जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड 2022 के टर्म-1 परीक्षा की तारीखों का एलान पहले ही कर दिया है। सीबीएसई द्वारा डेटशीट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जारी किए गए आधिकारिक डेटशीट में सीबीएसई ने बताया कि बारहवीं बोर्ड के टर्म-1 परीक्षा का आयोजन 16 नवंबर 2021 यानि कल से और दसवीं बोर्ड की टर्म-1 परीक्षा का आयोजन 17 नवंबर 2021 से किया जाएगा।

विज्ञापन


इस बार सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षाएं दो टर्म में आयोजित की जा रही है। पहले टर्म की परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी। इसमें अभ्यर्थियों से बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षार्थी इस बात का ध्यान रखें कि यह परीक्षा छोटे (माइनर) विषयों के लिए रखी गई है। प्रमुख (मेजर) विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2021 से किया जाएगा। उम्मीदवार सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

किस विषय की होगी परीक्षा?
12वीं बोर्ड के लिए पहले दिन 16 नवंबर को आंत्रप्रेन्योरशिप एवं ब्यूटी और वेलनेस की परीक्षा होगी। वहीं दसवीं बोर्ड के लिए पहले दिन 17 नवंबर को पेंटिंग की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


इस बार दो टर्म में होंगी बोर्ड की परीक्षाएं  
सीबीएसई द्वारा बारहवीं कक्षा के लिए 114 विषयों का चयन किया है। वहीं कक्षा दसवीं के लिए 75 विषयों का चयन किया गया है। उम्मीदवारों को टर्म-1 परीक्षा में भाग लेना होगा, जो कि 90 मिनट की होगी। ठंड का मौसम होने के कारण परीक्षा की शुरुआत सुबह 10.30 के बजाय 11.30 से की जाएगी। वहीं, उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र को पढ़ने के लिए 15 मिनट के बजाय 20 मिनट दिए जाएंगे। सीबीएसई द्वारा इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो टर्म में किया जाएगा। बोर्ड द्वारा यह फैसला कोरोना महामारी के संकट से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया है। सीबीएसई द्वारा कक्षा बारहवीं के लिए 19 प्रमुख विषय और दसवीं के लिए 10 प्रमुख विषय हैं।    

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देशभर में कुल 26 हजार विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध हैं। इसके अलावा विदेशों में भी कुल 26 विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। बोर्ड ने बताया था कि परीक्षा केंद्रों का निर्धारण इस तरीके से किया जाएगा जिससे परीक्षार्थियों को कोई भी समस्या नहीं आए। 
विज्ञापन


परीक्षार्थियों के लिए जरूरी दिशानिर्देश

1. परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, बिना इसके उन्हें परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
2. परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
3. परीक्षार्थी सभी कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें, मास्क, सैनिटाइजर साथ रखें।
4. परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 20 मिनट का संय मिलेगा।
5. परीक्षार्थी सर्दी, खांसी या बुखार के लक्षण दिखने पर जल्द से जल्द स्कूल प्रशासन से मिलें।
6. परीक्षार्थी ओएमआर शीट को ध्यानपूर्वक सही तरीके से भरें।

सीबीएसई दसवीं बोर्ड टर्म-1 के माइनर (छोटे) विषयों की परीक्षा के डेटशीट के लिए यहां क्लिक करें।

सीबीएसई बारहवीं बोर्ड टर्म-1 के माइनर (छोटे) विषयों की परीक्षा के डेटशीट के लिए यहां क्लिक करें।


सीबीएसई दसवीं बोर्ड टर्म-1 के मेजर (प्रमुख) विषयों की परीक्षाएं
20 नवंबर 2021- सामाजिक विज्ञान
2 दिसंबर 2021- विज्ञान
3 दिसंबर 2021- होम साइंस
4 दिसंबर 2021- गणित
8 दिसंबर 2021- कंप्यूटर एप्लिकेशन
9 दिसंबर 2021- हिंदी
11 दिसंबर 2021- अंग्रेजी

सीबीएसई बारहवीं बोर्ड टर्म-1 के मेजर (प्रमुख) विषयों  की परीक्षाएं
3 दिसंबर 2021- अंग्रेजी
6 दिसंबर 2021- गणित
7 दिसंबर 2021- शारीरिक शिक्षा
8 दिसंबर 2021- व्यापार शिक्षा
9 दिसंबर 2021- भूगोल
10 दिसंबर 2021- भौतिकी
11 दिसंबर 2021- मनोविज्ञान
13 दिसंबर 2021- अकाउंटेंसी
14 दिसंबर 2021- रसायन शास्त्र
15 दिसंबर 2021- अर्थशास्त्र
16 दिसंबर 2021- हिंदी
17 दिसंबर 2021- राजनीति शास्त्र
18 दिसंबर 2021- जीव विज्ञान
20 दिसंबर 2021- इतिहास
21 दिसंबर 2021- कंप्यूटर साइंस
22 दिसंबर 2021- होम साइंस

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें