रेगुलर छात्र ऐसे प्राप्त करें एडमिट कार्ड
रेगुलर छात्रों के एडमिट कार्ड CBSE की वेबसाइट पर स्कूल लॉगिन में उपलब्ध होंगे। स्कूलों को "परीक्षा संगम" पोर्टल से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। इसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और मुहर लगाकर संबंधित छात्रों को एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
प्राइवेट छात्र कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
प्राइवेट छात्र CBSE के निर्धारित पोर्टल से अपनी जरूरी जानकारी दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्र उस स्कूल के प्रिंसिपल से हस्ताक्षर और मुहर लगवा सकते हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार पढ़ाई की थी। यदि ऐसा संभव न हो, तो वे अपने परीक्षा केंद्र के सेंटर सुपरिटेंडेंट से भी हस्ताक्षर और मुहर प्राप्त कर सकते हैं।