मुख्य परीक्षा का परिणाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 13 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया था। कक्षा 12वीं में 16.92 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 14.96 लाख छात्र उत्तीर्ण हुए। इस तरह कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 88.39% रहा। वहीं, कक्षा 10वीं में 23.71 लाख छात्र परीक्षा में बैठे और 22.21 लाख छात्र सफल हुए, जिससे कुल पास प्रतिशत 93.66% रहा। जिन छात्रों को एक या दो विषयों में कंपार्टमेंट (अनुत्तीर्ण) मिला है, उनके लिए पूरक परीक्षा का आयोजन किया है। यह परीक्षा उन छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश पाने का दूसरा मौका देती है ताकि वे अपने अकादमिक सत्र को बिना रुकावट आगे बढ़ा सकें।
परीक्षा के जरूरी दिशा-निर्देश
CBSE ने परीक्षा में अनुशासन बनाए रखने के लिए कई दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं:
- परीक्षा केंद्र पर संचार उपकरण (मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ आदि) लाने की अनुमति नहीं है।
- किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि (UFM - Unfair Means) पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- सभी छात्रों को समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।