राहुल गांधी ने उठाए सवाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीबीएसई की चयन प्रक्रिया को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए 17 वर्षीय छात्र सार्थक सिद्धांत के दावों का जिक्र किया और मामले में स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग की।
राहुल गांधी ने दावा किया कि सार्थक सिद्धांत ने अपने ब्लॉग में यह खुलासा किया है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने चयन प्रक्रिया में बदलाव कर COEMPT को फायदा पहुंचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बदलाव टीसीएस के नुकसान की कीमत पर किए गए।
पोस्ट में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पहले दिए गए बयानों पर भी सवाल उठाए गए हैं। साथ ही प्रधानमंत्री की चुप्पी को लेकर भी टिप्पणी की गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर 'किसे बचाया जा रहा है और क्यों?'
हालांकि, अब तक सीबीएसई या केंद्र सरकार की ओर से इन नए आरोपों पर कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
न्यायिक जांच की मांग
मामले को लेकर स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग भी उठाई जा रही है। आरोप लगाने वालों का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता हुई या नहीं।