सीबीएसई के अनुसार बोर्ड परीक्षा 2024-25 से संबंधित गतिविधियां जोरों पर हैं, इसके तहत स्कूल प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन कर रहे हैं और अंक अपलोड कर रहे हैं। इसके लिए बोर्ड ने आंतरिक ग्रेड अपलोड करने के लिए पोर्टल को सक्रिय कर दिया है। यह स्कूलों के लिए 14 फरवरी 2025 तक सक्रिय रहेगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की मुख्य परीक्षाएं शुरु होने से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट व आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है। सीबीएसई ने 15 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए स्कूलों को 14 फरवरी तक ग्रेड अपलोड करने को कहा है। बोर्ड ने स्कूलों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर कहा है कि बारहवीं के छात्रों के आंतरिक ग्रेड सही तरीके से भरे जाएं। ग्रेड अपलोड करने से पहले स्कूलों को डेटा को बारीकी से सत्यापित करना होगा। एक बार ग्रेड-अंक अपलोड होने के बाद उसमें सुधार नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
सीबीएसई के अनुसार बोर्ड परीक्षा 2024-25 से संबंधित गतिविधियां जोरों पर हैं, इसके तहत स्कूल प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन कर रहे हैं और अंक अपलोड कर रहे हैं। इसके लिए बोर्ड ने आंतरिक ग्रेड अपलोड करने के लिए पोर्टल को सक्रिय कर दिया है। यह स्कूलों के लिए 14 फरवरी 2025 तक सक्रिय रहेगा। बोर्ड ने स्कूलों को स्पष्ट किया है कि अपलोड करने से पहले डेटा को बारीकी से सत्यापित करें और अपलोड किए जा रहे आंतरिक ग्रेड की शुद्धता सुनिश्चित करें। सीबीएसई के अनुसार प्रैक्टिकल, आंतरिक मूल्यांकन, प्रोजेक्ट, आंतरिक ग्रेड के अंक प्रदान करते, अपलोड करते समय यह सुनिश्चित करना स्कूल की जिम्मेदारी होगी कि ग्रेड सही हों। पोर्टल पर अपलोड होने के बाद वह अंक अंतिम होंगे और उसके बाद उसमें कोई सुधार नहीं किया जा सकेगा।