फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी, पानी बचाएं और परीक्षा में अंक बढ़ाएं

Sun, 22 Sep 2019 01:15 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पानी बचाओ, अतिरिक्त अंक पाओ अभियान शुरू करने का निर्देश दे दिए है। सीबीएसई का उद्देश्य है कि स्कूल के विद्यार्थियों में पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना। वर्तमान स्थति को देखकर ये जरूरी भी है। लेकिन ये ऑफर उन लोगों के लिए है जो जल संरक्षण और पर्यावरण को अपना समय और योगदान दोनों देंगे। 
विज्ञापन


खास बात ये है कि इन छात्र-छात्राओं का नाम और काम दोनों इनके अंक पत्र मेें भी दर्ज होंगे। सीबीएसई चाहता है कि स्कूल अलग से विशेष कक्षा और जागरूकता कार्यक्रम चलाए, जिससे जल संरक्षित हो सके। 

ये अभियान काम कैसे करेगा?
आपको बता दें कि जो छात्र-छात्राएं इस अभियान से जुड़ेंगे, उन्हें हर दिन के हिसाब से कुछ प्वॉइंट्स दिए जाएंगे। फाइनल एग्जाम के समय इन प्वॉाइंट्स को भी जोड़ा जाएगा और रिजल्ट तैयार किया जाएगा।  
विज्ञापन


किसने अपनाया ये अभियान?
सीबीएसई द्वारा शुरू किया गया ये अभियान पटना के कई स्कूलों में चल रहा है। बता देें कि प्रतिदिन जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पौधे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : क्या है सिंगल यूज प्लास्टिक? जानें वर्तमान में कैसी है स्थिति

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें