फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Results 2022: कब जारी होंगे सीबीएसई रिजल्ट? टर्म-2 असेसमेंट पर परीक्षा नियंत्रक ने कही यह बड़ी बात

Mon, 11 Jul 2022 08:54 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Results 2022: परिणाम जारी करने को लेकर हो रही देरी पर सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि रिजल्ट ट्रैक पर हैं और शेड्यूल के अनुसार जारी होने हैं।
विज्ञापन
CBSE Results 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 10th - 12th Results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से बोर्ड परीक्षा रिजल्ट के संबंध में कहा गया है कि कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करने के लिए अभी एक-दो सप्ताह का समय और चाहिए। हालांकि, कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम जल्द जारी किए जा सकते हैं। 10वीं के नतीजे इस सप्ताह तक घोषित होने की उम्मीद है। परिणाम जारी करने को लेकर हो रही देरी पर सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि रिजल्ट ट्रैक पर हैं और शेड्यूल के अनुसार जारी होने हैं। 12वीं के रिजल्ट की घोषणा जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

CBSE Results 2022: परिणाम दोनों टर्म के प्रदर्शन पर आधारित होगा

सीबीएसई एग्जाम कंट्रोलर भारद्वाज ने कहा कि सीबीएसई ने 2021-22 शैक्षणिक वर्ष के लिए कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षाओं को दो चरणों - पिछले साल नवंबर और दिसंबर के बीच पहले टर्म की परीक्षा और दूसरे टर्म की परीक्षा अप्रैल से जून तक आयोजित की है। ऐसे में अंतिम परिणाम दोनों परीक्षाओं में छात्रों के प्रदर्शन पर आधारित होगा।

यह भी पढ़ें : Delay in Results: रिजल्ट में देरी ने लाखों छात्रों की बढ़ाई चिंता, भविष्य को लेकर मंडरा रहा यह संकट

CBSE Results तैयार करने प्रक्रिया में होते हैं कई चरण

एग्जाम कंट्रोलर भारद्वाज ने कहा कि सीबीएसई की तुलना राज्य बोर्डों से नहीं की जानी चाहिए। हमने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए 114 से अधिक और कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए लगभग 74 विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की है। हमें 34 लाख से अधिक छात्रों की लगभग दो करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना होता है।
 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परिणाम तैयार करने के लिए कई चरणों की आवश्यकता होती है, जिसमें पात्रता मानदंड को शामिल करना और परिणामों के संकलन में 100 फीसदी सटीकता शामिल है। बोर्ड परिणाम तैयार करने के लिए बहुत बड़ी मात्रा में डेटा के साथ काम कर रहा है। भारद्वाज ने कहा कि हमने कक्षा 12वीं की परीक्षा आयोजित करने में अधिक समय लिया है। छात्रों को दो परीक्षाओं के बीच पर्याप्त समय देने के लिए 51 दिन का शेड्यूल बनाया गया था।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें