फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 10th Supplementary Result: कब आएगा कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट? 1.41 लाख बच्चों को इंतजार; पढ़ें अपडेट

Sat, 02 Aug 2025 05:59 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE 10th Compartment Result 2025: सीबीएसई कक्षा 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 कभी भी जारी हो सकता है। जिन छात्रों ने जुलाई में सप्लीमेंट्री परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा एसएमएस और DigiLocker के माध्यम से छात्र अपना परिणाम देख सकते है।
विज्ञापन
CBSE 10th Supplementary Result 2025 - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE 10th Supplementary Result 2025: सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए यह खबर बेहद अहम है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 15 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक आयोजित की गईं। ऐसे में स्टूडेंट्स और पैरेंट्स अब यह जानना चाह रहे हैं कि सीबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 कब जारी होगा?

इस बार कितने छात्रों को मिला था कंपार्टमेंट?

सीबीएसई ने इस साल 10वीं कक्षा का मुख्य बोर्ड रिजल्ट 13 मई 2025 को जारी किया था। 23.71 लाख पंजीकृत छात्रों में से 22.21 लाख छात्र पास हुए थे। कुल पास प्रतिशत 93.66% रहा, लेकिन 1,41,353 छात्रों को कंपार्टमेंट की कैटेगरी में रखा गया था। 
विज्ञापन

 

CBSE Supplementary Result 2025: किस तारीख को आ सकता है रिजल्ट?

सीबीएसई 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट 2025 अब कभी भी जारी किया जा सकता है। जिन छात्रों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा दी थी, उनकी धड़कनें अब तेज हो चुकी हैं। सभी की नजरें सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हुई हैं, क्योंकि रिजल्ट आते ही लाखों छात्रों का भविष्य तय होगा।

आधिकारिक घोषणा होते ही स्टूडेंट्स cbse.gov.in और cbseresults.nic.in वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए स्टूडेंट्स को CBSE की वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

CBSE Supplementary Result 2025: पिछले 5 वर्षों की तारीखें

पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों की बात करें तो सप्लीमेंट्री रिजल्ट आमतौर पर अगस्त के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किया जाता है। साल 2020 और 2021 में कोविड-19 के चलते रिजल्ट देरी से आया था, लेकिन 2023 और 2024 में यह अगस्त के पहले सप्ताह में ही घोषित कर दिया गया था।
 
वर्ष कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट
2024 5 अगस्त, 2024
2023 4 अगस्त, 2023
2022 9 सितंबर, 2022
2021 30 सितंबर, 2021
2020 12 अक्तूबर, 2020

CBSE Supplementary Result 2025: ऐसे चेक करें

रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स इन स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
  • सबसे पहले cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं। रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • डिजिलॉकर (digilocker.gov.in) पर लॉगिन कर डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।
  • उमंग ऐप (UMANG App) के माध्यम से भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
  • SMS सेवा के जरिए मोबाइल नंबर पर रिजल्ट प्राप्त करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें