IIT Delhi Convocation 2025: आंकड़ों में उपलब्धियां
- इस वर्ष कुल 2,764 छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किए गए।
- इनमें से 530 पीएचडी धारक हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
- 735 छात्राएं डिग्री प्राप्त करने वालों में शामिल रहीं।
- 43 अंतरराष्ट्रीय छात्रों ने भी लगभग 20 देशों का प्रतिनिधित्व करते हुए डिग्री प्राप्त की।
- सबसे युवा स्नातक- चंदन गोदारा (20 वर्ष, बीटेक- सिविल इंजीनियरिंग)
- सबसे वरिष्ठ स्नातक- गोपल कृष्ण तनेजा (63 वर्ष, पीएचडी)
नई डिग्रियों की शुरुआत और पूर्व छात्रों का सम्मान
आईआईटी दिल्ली के 56वें दीक्षांत समारोह में इस वर्ष कुछ नई शैक्षणिक उपलब्धियों की भी शुरुआत हुई। संस्थान ने पहली बार BTech इन एनर्जी इंजीनियरिंग, MTech इन रोबोटिक्स, और MS (रिसर्च) इन VLSI डिजाइन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कार्यक्रमों के पहले बैच के छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं।
इस अवसर पर संस्थान ने अपने सात प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों को प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार (DAA) 2025 से भी सम्मानित किया। यह सम्मान 1992 में स्थापित किया गया था और अब तक इसे 151 पूर्व छात्रों को प्रदान किया जा चुका है। DAA उन पूर्व छात्रों को दिया जाता है जिन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, सार्वजनिक सेवा, शिक्षा और उद्यमिता जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया है।