सीबीएसई की चेयरपर्सन आईएएस निधि छिब्बर ने छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं।
आपको बता दें कि पिछले साल सीबीएसई बोर्ड में 91.25 फीसदी छात्र पास हुए थे, जबकि इस वर्ष 84.67% छात्र ही उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं पिछले वर्ष 94 फीसदी छात्राएं पास हुई थीं, जबकि इस वर्ष 90.68 प्रतिशत छात्राएं ही पास हुई हैं।
नोएडा के कैम्ब्रिज स्कूल की छात्रा कीर्ति शर्मा ने 93 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं, सीबीएसई 12वीं में गौतमबुद्धनगर का परिणाम 87.33 प्रतिशत रहा। जिले में 18476 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। 16136 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। नोएडा क्षेत्र का परिणाम 80.36 प्रतिशत रहा।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंट टेरेसा स्कूल की छात्रा आस्था मिश्रा ने 99.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लाखों की संख्या में छात्र एक साथ चेक करेंगे। ऐसे में वेबसाइट डाउन होने की भी आशंका है। ऐसी स्थिति में छात्र डिजीलॉकर और उमंग एप पर भी जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने पिन या पासवर्ड का प्रयोग करना होगा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम cbseresults.nic.in, cbse.digitallocker.gov.in और cbse.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं-12वीं के नतीजे छात्रों को मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी मिलेगा। आइए जानते हैं मोबाइल पर कैसे मिलेगा रिजल्ट?
मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर CBSE 10 अथवा CBSE 12 स्पेस अपना रोल नंबर टाइप कर, 7738299899 पर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज के जरिए रिजल्ट आपको मिल जाएगा। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि जारी किया गया नंबर साल 2022 का है। यदि सीबीएसई की अधिसूचना में नंबर को लेकर कोई बदलाव किया जाएगा तो नया नंबर ही लागू होगा।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं के नतीजे छात्रों को वेबसाइट, एसएमएस, उमंग एप के अतिरिक्त डिजीलॉकर भी रिजल्ट मिलेगा। आइए जानते हैं डिजीलॉकर पर कैसे मिलेगा रिजल्ट?
सीबीएसई कक्षा 12 का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस बार कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33% है। त्रिवेंद्रम रीजन 99.91 पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है। लड़कियां 90.68 पास प्रतिशत के साथ लड़कों से 6.01% आगे हैं। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए सीबीएसई अपने छात्रों को फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिवीजन नहीं देगा।
सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार पास प्रतिशत 87.33 रहा है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई एक-दो दिन में कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। बोर्ड ने अब डिजीलॉकर के लिए सुरक्षा पिन पर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। डिजीलॉकर ने ट्वीट करते हुए रिजल्ट देखने की पूरी प्रक्रिया बताई है। साथ ही कहा है कि छात्रों का इंतजार अब तकरीबन खत्म हो गया है। नतीजे जल्द जारी होने वाले हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई रिजल्ट 2023 की तारीख जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। रिपोर्टों के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड परिणाम की तारीख आज, 12 मई, 2023 को घोषित होने की उम्मीद है। एक बार परिणाम की तारीख का नोटिस जारी होने के बाद, छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट - cbse.gov.in पर देख सकेंगे।
सीबीएसई के लाखों बच्चों का रिजल्ट बनाना इतना आसान नहीं होता है। परीक्षा के बाद कॉपी की चेकिंग बोर्ड के अधिकारियों द्वारा काफी बारीकी से की जाती है। इश वजह से छात्रों को रिजल्ट का इंतजार करना पड़ता है। छात्र बोर्ड परीक्षा के अंकों के कैल्कुलेशन को लेकर भी काफी कन्फयूजन में हैं, लेकिन उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं हैं। सीबीएससई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 5 विषयों के अंक जोड़ें जाएंगे। बेस्ट पांच के बेसिस पर कक्षा 12वीं के छात्र कॉलेज में एडमिशन ले सकेंगे। इसमें कक्षा 12वीं के मार्क्स नंबर्स और परसेंटेंज दिए जाएंगे, जबकि बोर्ड कक्षा 10वीं के मार्क्स CGPA फॉर्मेट में देगा।
बीते साल सीबीएसई की ओर से कोरोना महामारी के कारण कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को दो सत्र - टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित किया गया था। छात्रों के अंतिम परिणाम भी दोनों टर्म के अंक को जोड़ कर जारी किए गए थे। थ्योरी की परीक्षा में टर्म-1 का 30 फीसदी और टर्म-2 का 70 फीसदी अंक जोड़ा गया था। वहीं, प्रैक्टिकल की परीक्षाओं के दोनों ही टर्म में से 50-50 फीसदी अंक जोड़े गए थे। सीबीएसई इस बार फिर से अपने पुराने पैर्टन पर वापस आ गया है। इस बार परीक्षाएं एक ही टर्म में आयोजित की गई थीं।
CBSE Board Result 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं-12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी करने वाला है। सीबीएसई के 38 लाख छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस बीच 10 मई को नतीजे जारी होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन नतीजे अभी तक जारी नहीं हो सके हैं।