फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवीं कक्षा के कंपार्टमेंट के नतीजे 10 अक्टूबर तक होंगे जारी: सीबीएसई

Thu, 24 Sep 2020 02:16 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई - फोटो : social media
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है कि बारहवीं कक्षा के कंपार्टमेंट के परिणाम 10 अक्टूबर तक जारी होंगे। सीबीएसई के बारहवीं कक्षा के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी होंगे। सीबीएसई ने गुरुवार को सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


वहीं, यूजीसी ने भी कोर्ट को बताया कि अकादमिक कैलेंडर में संशोधन की वजह से 31 अक्टूबर तक दाखिला प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। प्रोविजनल एडमिशन आखिरी तारीख के बाद भी जारी रहेंगे। जस्टिस एएम खानविलकर और संजीव खन्ना की पीठ सीबीएसई और यूजीसी मामले की सुनवाई कर रही थी। कोर्ट ने यूजीसी और सीबीएसई की तरफ से दिए गए बयान दर्ज कर लिए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले कोर्ट ने सीबीएसई और यूजीसी से आपस में समन्वय स्थापित करने के लिए कहा था, ताकि छात्रों को वर्तमान शैक्षणिक वर्ष में दाखिला मिल सकें।

बता दें कि सीबीएसई के कंपार्टमेंट परीक्षाएं 29 सितंबर तक आयोजित की जा रही हैं।अदालत ने कहा था कि सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा दे रहे 2 लाख छात्र परेशान न हों। कंपार्टमेंट की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों ने कोर्ट में याचिका के जरिए अपील की थी कि सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजे जल्द जारी करें ताकि उन्हें वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कॉलेजों में दाखिला मिल सकें। कोर्ट का कहना था कि दो लाख बच्चों का करियर कोई छोटा मामला नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें