फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: सीबीएसई ने जारी की स्कूलों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट, डेटा और विश्लेषण से तय होगी विद्यालयों की गुणवत्ता

Sat, 01 Nov 2025 12:23 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE: सीबीएसई ने सत्र 2024–25 के लिए सभी संबद्ध स्कूलों की अकादमिक परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड जारी की है। यह पहल पहली बार की गई है ताकि स्कूल डेटा-आधारित मूल्यांकन कर सकें और छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए योजनाएं बना सकें।
 
विज्ञापन
CBSE - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

School Academic Performance Report Card 2024-25: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सत्र 2024–25 के लिए सभी संबद्ध स्कूलों की स्कूल अकादमिक परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड जारी कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह बोर्ड की ओर से पहली बार उठाया गया कदम है, जिसका उद्देश्य स्कूलों में डेटा-आधारित आत्ममूल्यांकन और साक्ष्य-आधारित अकादमिक योजना को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन


यह रिपोर्ट कार्ड कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं में स्कूल के प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण प्रदान करता है। इसमें प्रत्येक स्कूल के शैक्षणिक परिणामों की तुलना राज्य स्तर और संपूर्ण सीबीएसई बोर्ड औसत के साथ की गई है, ताकि स्कूल अपने मजबूत और सुधार योग्य क्षेत्रों की पहचान कर सकें।

लैंगिक समानता सुनिश्चित करने में भी मिलेगी मदद: बोर्ड सचिव

सीबीएसई सचिव हिमांशु गुप्ता ने बताया, "यह रिपोर्ट स्कूलों को विषयवार प्रदर्शन की स्थिति बताने के साथ-साथ लड़के और लड़कियों के परिणामों के बीच के रुझानों को भी दर्शाती है। इससे स्कूलों को लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने में मदद मिलेगी।"

उन्होंने आगे कहा कि यह रिपोर्ट न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों बल्कि खेलकूद और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में स्कूल स्तर पर भागीदारी और प्रदर्शन को भी शामिल करती है। इसमें क्लस्टर और जोन स्तर पर प्राप्त उपलब्धियों की तुलना भी की गई है।

परिणामों को बेहतर बनाने के लिए संभावनाओं का पता चलेगा

गुप्ता ने स्पष्ट किया कि इस पहल के माध्यम से सीबीएसई का उद्देश्य स्कूलों को उपयोगी और क्रियात्मक जानकारियां उपलब्ध कराना है, जिससे वे निरंतर सुधार और छात्रों के सीखने के परिणामों को बेहतर बना सकें।
 
विज्ञापन

स्कूल पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं रिपोर्ट कार्ड

सीबीएसई ने सभी स्कूलों को सलाह दी है कि वे अपनी रिपोर्ट कार्ड का सावधानीपूर्वक विश्लेषण करें, प्रमुख फोकस क्षेत्रों की पहचान करें और निष्कर्षों को अपने वार्षिक शैक्षणिक योजनाओं में शामिल करें। प्राचार्य अपने-अपने स्कूल की रिपोर्ट कार्ड को सीबीएसई स्कूल लॉगिन पोर्टल पर अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके डाउनलोड कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें