फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार छात्रों के लिए CBSE ने बनाया रैप गाना, बोल हैं मजेदार, यहां सुनें

Tue, 03 Mar 2020 12:01 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
cbse, cbse result
विज्ञापन

सीबीएसई बच्चों के परीक्षा तनाव को कम करने के लिए नया रैप गाना लेकर आई है। देशभर में दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं और ऐसे में तनाव होना लाजमी है। परीक्षाओं के दौरान स्टूडेंट्स सबसे ज्यादा अवसाद में आ जाते हैं, क्योंकि उन्हें परीक्षा परिणाम की चिंता भीतर ही भीतर डराने लगती है। ऐसे में सीबीएसई लगातार बच्चों को लेकर अपने रचनात्मक कौशल में बढ़ोतरी कर रही है, ताकि विद्यार्थियों से सीधे तौर पर जुड़ा जाए।

विज्ञापन


इससे पहले सीबीएसई ने युवाओं से जुड़ने के लिए मजाकिया मीम्स बनाए थे। अब सीबीएसई नेे अपनी रचनात्मकता में एक कदम आगे बढ़ाया है और विद्यार्थियों के परीक्षा तनाव को दूर करने के लिए रैप गाना जारी कर रही है। बॉलीवुड गानों की तर्ज पर यह गाना सीबीएसई प्रोडक्शन में ही बना है। अगली स्लाइड में पढ़िए कौन-सा है ये गाना

विज्ञापन

सीबीएसई ने जिस गाने को रिलीज किया है उसका शीर्षक 'CBSE Exam Anthem' है। सीबीएसई ने इस गाने को 2 मार्च को ही जारी कर दिया था। इस गाने के बोल सीबीएसई की टीम ने ही लिखे हैं, जिसमें बोर्ड की अध्यक्षता अनीता करवाल भी शामिल हैं। इस गाने को दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रिकॉर्ड किया है। 

सुनें गाना-


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें