CBSE Private Candidates 2019: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने प्राइवेट छात्रों के लिए 10वीं और 12वीं के सत्र 2020 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। आपको बता दें कि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। छात्र-छात्रों के लिए फॉर्म सीबीएसई की वेबसाइट पर मौजूद है। स्टूडेंट्स अगर फॉर्म भरना चाहते हैं तो उसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
इससे पहले सीबीएसई ने काफी बदलाव किेेए हैं-
बता दें कि दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट किया है, जिसके मुताबिक, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में जितने भी 10वीं - 12वीं के स्टूडेंट्स पढ़ते हैं उनकी सीबीएससी परीक्षा की फीस आप सरकार भरेगी। सरकार ने स्कूलों से साफ तौर पर कहा है कि वे बच्चों से किसी भी तरह के शुल्क का भुगतान न कराएं।
हाल ही में बोर्ड ने नोटिस जारी किया है, जिसके मुताबिक, सीबीएसई ने SC और ST वर्ग के छात्रों का परीक्षा शुल्क बढ़ाकर 1,200 रुपये कर दिया, वहीं सामान्य श्रेणी के छात्रों का परीक्षा शुल्क 750 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर दिया गया था।
अगर पुराने शुल्क की बात की जाए तो एससी और एसटी वर्ग के छात्रों के लिए सभी विषयों के लिए 50 रुपये परीक्षा शुल्क तय था। सीबीएसई ने कहा था कि पिछले 5 वर्षों में फीस नहीं बढ़ाई गई। इसलिए फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया।