फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Practical Exam: सीबीएसई 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा कल से शुरू; एग्जाम से पहले पढ़ें जरूरी दिशानिर्देश

Tue, 31 Dec 2024 01:34 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Practical Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 14 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। थ्योरी एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे।
विज्ञापन
CBSE Practical Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Practical Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं (CBSE Practical Exam) 1 जनवरी 2025 से शुरू हो रही है। सीबीएसई की ओर से जारी डेटशीट के अनुसार, 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं और आंतरिक मूल्यांकन 1 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक होंगे। वहीं थ्योरी एग्जाम्स का आयोजन 15 फरवरी 2025 से किया जाएगा।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर जारी टाइम टेबल के अनुसार 10वीं बोर्ड थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक निर्धारित हैं, जबकि कक्षा 12वीं का थ्योरी एग्जाम 15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: सीबीएसई बोर्ड ने जारी की कक्षा 10वीं की डेटशीट

वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे अंक

स्कूलों की ओर से प्रैक्टिकल परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन के नंबर सीबीएसई की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। सीबीएसई की तरफ से आंतरिक और बाह्य परीक्षकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि सही अंक अपलोड किए जाएं। अंक देते समय उन्हें प्रत्येक घटक के लिए आवंटित अधिकतम अंकों को ध्यान में रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: चार अप्रैल तक चलेंगी सीबीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं, देखें पूरा कार्यक्रम



 
विज्ञापन

CBSE Practical Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

इन नियमों का करना होगा पालन

सीबीएसई की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार सभी स्टूडेंट्स को इस बात का ध्यान रखना होगा कि उन्हें संबंधित विषय की डेट पर प्रैक्टिकल परीक्षा में उपस्थित होना होगा क्योंकि कोई एग्जाम फिर से आयोजित नहीं किया जाएगा। यदि किसी छात्र को कोई समस्या है तो वह अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क कर सकते हैं। प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान सभी छात्रों को सीबीएसई की ओर से जारी दिशा-निर्देश का पालन करना होगा।

CBSE Practical Exam 2025 Guidelines: एग्जाम से पहले पढ़ें गाइडलाइन?

  • सीबीएसई10 के लिए बोर्ड द्वारा कोई बाहरी परीक्षक नियुक्त नहीं किया जाएगा।
  • सीबीएसई 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं सीबीएसई की ओर से नियुक्त बाहरी परीक्षक की मौजूदगी में कराई जाएगी।
  • स्कूलों को 10वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं स्वतंत्र रूप से करनी होंगी।
  • प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए स्कूल प्रत्येक विषय में 30-30 विद्यार्थियों के बैच बना सकते हैं।
  • स्कूलों को परीक्षा की तस्वीरें अपलोड करनी होंगी। इसके लिए स्कूलों को एक ऐप-लिंक दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें