फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण सभी परीक्षाओं को इस समय तक किया गया स्थगित

Thu, 19 Mar 2020 11:30 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड
विज्ञापन

CBSE Board Exam 2020  :  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा यूपी में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। साथ ही सरकार के आदेश के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड के मूल्यांकन प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 18 मार्च को निर्देश दिया है कि CBSE  व अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों की परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित किया जाए। आपको बात दें कि वहीं बरेली समन्वयक वीके मिश्रा ने कहा कि 19 मार्च से 31 मार्च के बीच में होने वाली सभी परीक्षाओं को कोराना वायरस से बचाव के लिए एहतियातन परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है। अभ्यर्थियों की होने वाली परीक्षाओं की तिथि को 31 मार्च के बाद ही जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, कॉपियों के मूल्यांकन के कार्य को भी रोक दिया गया है। कॉपियों का मूल्यांकन  31 मार्च के बाद से ही फिर से शुरू किया जाएगा। सीबीएसई 10वीं के अभ्यर्थियों का 20 मार्च को  कंप्यूटर एप्लीकेशन का अंतिम पेपर था और 12वीं के छात्रों का 21 मार्च, 24 मार्च और 28 मार्च को पेपर होना था।  बोर्ड की इन परीक्षाओं की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।

उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल और कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है।  जेईई मेन्स की अप्रैल में होने वाली परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है।

ये भी पढे़ंं :  उत्तर प्रदेश में बिना परीक्षा दिए छात्र होंगे पास, शिक्षा विभाग ने दिया आदेश
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें