CBSE Board Exam 2020 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा यूपी में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। साथ ही सरकार के आदेश के अनुसार, सीबीएसई बोर्ड के मूल्यांकन प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 18 मार्च को निर्देश दिया है कि CBSE व अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों की परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित किया जाए। आपको बात दें कि वहीं बरेली समन्वयक वीके मिश्रा ने कहा कि 19 मार्च से 31 मार्च के बीच में होने वाली सभी परीक्षाओं को कोराना वायरस से बचाव के लिए एहतियातन परीक्षाओं को निरस्त कर दिया गया है। अभ्यर्थियों की होने वाली परीक्षाओं की तिथि को 31 मार्च के बाद ही जारी किया जाएगा।
वहीं, कॉपियों के मूल्यांकन के कार्य को भी रोक दिया गया है। कॉपियों का मूल्यांकन 31 मार्च के बाद से ही फिर से शुरू किया जाएगा। सीबीएसई 10वीं के अभ्यर्थियों का 20 मार्च को कंप्यूटर एप्लीकेशन का अंतिम पेपर था और 12वीं के छात्रों का 21 मार्च, 24 मार्च और 28 मार्च को पेपर होना था। बोर्ड की इन परीक्षाओं की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
उत्तर प्रदेश में सभी स्कूल और कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है। जेईई मेन्स की अप्रैल में होने वाली परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है।
ये भी पढे़ंं : उत्तर प्रदेश में बिना परीक्षा दिए छात्र होंगे पास, शिक्षा विभाग ने दिया आदेश
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।