छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा पूर्व तनाव प्रबंधन और काउंसलिंग
विश्व भर में इस नंबर पर 73 प्रिंसिपल, प्रशिक्षित काउंसलर व मनोवैज्ञानिक मौजूद रहेंगे। जिनमें से 61 काउंसलर भारत में व 12 काउंसलर व प्रिंसिपल नेपाल, जापान, कतर, ओमान, यूएई में हेल्पलाइन पर मौजूद रहेंगे। सीबीएसई के अनुसार इस काउंसलिंग का मकसद छात्रों में परीक्षा से जुड़े तनाव को कम करना है, जिससे कि वह 17 फरवरी से शुरु होने वाली अपनी थ्योरी परीक्षाओं में आत्मविश्वास, संतुलन व मानसिक स्पष्टता के साथ शामिल हो सकें।
सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट पर तनाव प्रबंधन, प्रभावी अध्ययन रणनीतियों को लेकर एक संग्रह उपलब्ध कराया है। ये संसाधन छात्रों के लिए आकर्षक, संक्षिप्त और आसानी से सुलभता के लिए डिजाइन किए गए हैं। सीबीएसई की सलाह है कि छात्र व अभिभावक इस सहायता सेवाओं का उपयोग करें ताकि परीक्षा के दौरान छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।