फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : बोर्ड परीक्षाओं से पहले 'ई-परीक्षा' पोर्टल लॉन्च, छात्रों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Fri, 02 Apr 2021 08:34 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

बोर्ड कक्षाओं के परीक्षार्थी सीबीएसई के ई-परीक्षा पोर्टल पर परीक्षा डेट शीट, प्रायोगिक परीक्षाओं, परीक्षा केंद्रों और शिकायत निवारण से संबंधित जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकेंगे। 
 
विज्ञापन
CBSE Board Exams 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की मदद करने के लिए 'ई-परीक्षा' (E-Pareeksha) नाम से एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। यह वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म पोर्टल, मई में बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए काफी मददगार साबित होगा। बोर्ड कक्षाओं के परीक्षार्थी सीबीएसई के ई-परीक्षा पोर्टल पर परीक्षा डेट शीट, व्यावहारिक परीक्षाओं, परीक्षा केंद्रों और शिकायत निवारण से संबंधित जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकेंगे।  

विज्ञापन


छात्र अपने स्कूल की संबद्धता क्रमांक, सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रोल नंबर का उपयोग सीबीएसई ऑनलाइन परीक्षा पोर्टल cbse.gov.in/newsite पर उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड के स्थान पर कर सकते हैं। नए पोर्टल में विभिन्न प्रभाग हैं- जैसे परीक्षा केंद्र अथवा प्रायोगिक परीक्षा केंद्र में बदलाव, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए इंटरनल ग्रेड मार्क्स और प्रायोगिक परीक्षाओं का डाटा अपलोड करना, कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए रोल नंबर लिस्ट और प्रायोगिक परीक्षा का मूल्यांकन सबमिट करना आदि।  

सीबीएसई शिक्षक भी अपने स्तर पर आंतरिक और व्यावहारिक अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। विभिन्न सीबीएसई-संबद्ध विद्यालयों ने पहले ही अपनी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू कर दी हैं और वे प्रत्येक छात्र के अंक अब इस ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करेंगे। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए परीक्षाएं 04 मई से शुरू होंगी। इससे पहले बोर्ड ने छात्रों का एक साल बर्बाद होने से बचाने के लिए एक अहम निर्णय किया है। 
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से छात्रों के कोरोना संक्रमित होने अथवा उनके परिवार के किसी सदस्य के कोरोना संक्रमित होने पर बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं में अनुपस्थित रहने के कारण उन्हें फेल नहीं किया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षा की अंक सूची में फिलहाल उनके नाम और रोल नंबर के आगे अंग्रेजी में कैपिटल सी अंकित किया जाएगा, ताकि उनके अंक बाद में अपडेट किए जा सकें। संबंधित स्कूल प्रशासन के द्वारा सीबीएसई के क्षेत्रीय केंद्रों से परामर्श के साथ उनकी प्रायोगिक परीक्षाएं बाद में ली जा सकेंगी, लेकिन दोबारा प्रायोगिक परीक्षा 11 जून, 2021 के पहले करानी होगी। वहीं, सीबीएसई ने सर्कुलर जारी कर कहा है कि परीक्षार्थी अपना प्रायोगिक परीक्षा केंद्र भी बदल सकते हैं। इस आधिकारिक सर्कुलर को यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें