भविष्य में मिले सुझावों के आधार पर होगा विकास: सीबीएसई अध्यक्ष
इन पहलों की शुरुआत करते हुए सीबीएसई अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा, "दोनों पहल स्कूलों और छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए तैयार की गई हैं और भविष्य में हितधारकों के सुझावों के आधार पर इनका और विकास किया जाएगा।"
इस मौके पर आयोजित ओरिएंटेशन-सह-इंटरैक्शन सेशन में विशेषज्ञ टीमों ने करियर गाइडेंस डैशबोर्ड की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इसके यूजर इंटरफेस, मुख्य विशेषताओं और छात्रों, शिक्षकों व स्कूल प्रमुखों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को विस्तार से समझाया।
इसके अलावा, सीबीएसई काउंसलिंग हब एंड स्पोक मॉडल पर एक केंद्रित सत्र आयोजित किया गया, जिसमें इस मॉडल की संरचना, स्कूल स्तर पर निभाई जाने वाली जिम्मेदारियों और निगरानी प्रणाली के बारे में जानकारी साझा की गई।
इन पहलों से देशभर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और छात्रों को समय पर सही दिशा देने में मदद मिलेगी। सीबीएसई का यह कदम छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और करियर विकास, दोनों क्षेत्रों में संतुलन लाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।