LOC जमा करने की अंतिम तिथि
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक गतिविधि निर्धारित तिथि की रात 11:59 बजे तक ही पूरी की जा सकेगी। इसके बाद अगली गतिविधि के साथ विलंब शुल्क लागू हो जाएगा। बोर्ड ने यह भी बताया कि LOC जमा करने का पोर्टल 30 सितंबर 2025 को बंद हो जाएगा। इसके बाद यह केवल 3 अक्तूबर 2025 को ही पुनः खुलेगा।
बोर्ड ने सभी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित टाइमलाइन का पालन करें। समय सीमा का पालन न करने पर न सिर्फ लेटल फीस देनी होगी, बल्कि अंतिम समय में अनावश्यक दबाव और तकनीकी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए स्कूलों से अनुरोध है कि सभी प्रक्रियाएं समय रहते पूरी करें।
नोट करें तिथियां
| इवेंट |
बिना विलंब शुल्क के |
विलंब शुल्क के साथ |
| LOC जमा करना (चालान को छोड़कर शुल्क भुगतान के सभी तरीकों से) |
29.08.2025 से 30.09.2025 |
03.10.2025 से 11.10.2025 |
| LOC जमा करना (चालान के माध्यम से भुगतान) |
29.08.2025 से 22.09.2025 |
लागू नहीं |
| परीक्षा के दौरान छूट प्राप्त करने वाले CWSN उम्मीदवारों के लिए वेब मॉड्यूल 2026 |
09.09.2025 से 22.09.2025 |
03.10.2025 से 08.10.2025 |
प्राइवेट छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया
कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 9 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र अपनी पंजीकरण प्रक्रिया 30 सितंबर 2025 तक पूरी कर सकते हैं। पंजीकरण करने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।