फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: बोर्ड ने पीएमश्री लिखकर स्कूल का नाम अपडेट कराने के लिए मांगे आवेदन, सरस पोर्टल जल्द होगा लाइव

Sat, 26 Oct 2024 05:58 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE: सीबीएसई ने सभी संबद्ध सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अपने नाम के आगे पीएमश्री अपडेट करना सुनिश्चित करें। सीबीएसई इसके लिए जल्द ही अपने सरस पोर्टल के माध्यम से स्कूलों से ऑनलाइन आवेदन मांगेगा। 
 
विज्ञापन
cbse - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को अपने नाम के आगे पीएमश्री अपडेट करना होगा। इसके लिए सीबीएसई जल्द ही अपने सरस पोर्टल के माध्यम से स्कूलों से ऑनलाइन आवेदन मांगेगा। इसके लिए पोर्टल पर एक लिंक खोला जाएगा जहां स्कूल के नाम में परिवर्तन श्रेणी के तहत स्कूल आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में सीबीएसई ने स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई ने सर्कुलर के माध्यम से बताया कि उसे योजना के तहत चुने गए स्कूलों से उनके नाम अपडेट करने के लिए अनुरोध प्राप्त हुए हैं। सर्कुलर के अनुसार, सभी पात्र स्कूल स्कूल प्रशासन और विनियामक प्राधिकरण प्रणाली (SARAS) की आधिकारिक वेबसाइट saras.cbse.gov.in/SARAS के माध्यम से 'स्कूल के नाम में परिवर्तन' श्रेणी के तहत अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

स्कूलों से प्राप्त हो रहे हैं अनुरोध

सीबीएसई के अनुसार यह दिशा-निर्देश इसलिए जारी किए गए हैं बोर्ड को भारत सरकार की पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के तहत चयन के आधार पर अपने संबंधित स्कूलों के नाम अपडेट करने के लिए स्कूलों से समय-समय पर अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। बोर्ड का सरस पोर्टल सत्र 2025-26 के लिए बंद है। जब यह खुलेगा, तब स्कूलों को नाम के आगे पीएमश्री लगाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अपने नियंत्रण एवं प्रबंधन के अंतर्गत आगामी सत्र 2026.27 के लिए सीबीएसई वेबसाइट पर सरस ऑनलाइन पोर्टल पर निर्धारित समय के भीतर नाम परिवर्तन आवेदन जमा कराने के लिए वर्ष 2026 में आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सत्र 2025-26 के लिए सीबीएसई सरस पोर्टल अभी बंद है। बोर्ड ने निर्देशों को संबंधित स्कूलों में प्रसारित करने को कहा है, जिससे स्कूलों को सही जानकारी प्राप्त हो सके। इस आवेदन के साथ-साथ शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी स्वीकृत पत्र भी अनिवार्य है। नाम परिवर्तन के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें