फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Term 1 Exam 2021: उत्तर कुंजी से होगी ओएमआर शीट की जांच, बोर्ड ने जारी की अधिसूचना

Sat, 04 Dec 2021 03:20 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सीबीएसई ने 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर प्रश्न पत्रों व उनकी उत्तर कुंजी को लेकर नई अधिसूचना जारी की है। बोर्ड परीक्षा के दिन ही मूल्यांकनकर्ता छात्रों की ओएमआर शीट की जांच करेंगे। बोर्ड की वेबसाइट cbse.gov.in पर मिलेगी जानकारी। 

विज्ञापन
CBSE Term-1 Exam - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 2021-22 के सत्र की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को आयोजित कर रहा है। बोर्ड ने परीक्षा के प्रश्न पत्र और उसकी उत्तर कुंजी (आंसर की) को लेकर एक अहम अधिसूचना जारी की है। इस अधिसूचना के अनुसार स्कूलों के शिक्षकों और प्रश्न पत्रों का मूल्यांकन करने वाले मूल्यांकनकर्ताओं को दी गई गई उत्तर कुंजी के तहत ओएमआर शीट को चेक करना है। मूल्यांकनकर्ताओं व स्कूलों को स्पष्ट किया गया है कि यदि प्रश्न पत्र व उत्तर कुंजी में किसी भी प्रकार की विसंगतियां आती हैं तो वह उससे जुड़ी जानकारी बोर्ड को अवश्य दें। स्कूल और मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा जानकारी देने प्रश्न पत्र व उत्तर कुंजी की जानकारी प्रदान करने के बाद बोर्ड, विषयों के विशेषज्ञों से सुझाव लेगा। इन विशेषज्ञों से सुझाव लेने के बाद बोर्ड के परिणामों को तैयार किया जाएगा। जिससे किसी भी छात्र को विसंगतियों के कारण असुविधा ना हो। साथ ही बोर्ड ने कहा है कि जिस दिन परीक्षा आयोजित की जा रही है, उसी दिन ही उत्तर कुंजी के अनुसार छात्रों की बोर्ड परीक्षा की ओएमआर शीट की जांच मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा की जाएगी। 

विज्ञापन

बोर्ड ने बदल दिया है परीक्षा का स्वरूप-

सीबीएसई ने इस वर्ष 10वीं व 12वीं बोर्ड की परीक्षा का स्वरूप बदल दिया है। कोरोना महामारी के कारण छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर इस वर्ष से बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को दो भागों में बांट दिया है। टर्म 1 बोर्ड परीक्षा और टर्म 2 बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक टर्म में 90 मिनट की परीक्षा होगी। इसमें छात्रों को प्रश्न पत्र दिए जाएंगे और ओएमआर शीट दी जाएगा। प्रत्येक विषयों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और ओएमआर शीट में छात्रों को ब्लैक बॉल पेन व ब्लू पेन से जवाबों को अंकित करना होगा। बोर्ड की तरफ से तैयार की गई उत्तर कुंजी के अनुसार मूल्यांकनकर्ता ओएमआर शीट का मूल्यांकन करेंगे।

विसंगतियों के बारे में बोर्ड को दें सूचना -

बोर्ड ने अपनी अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि प्रश्न पत्रों और उत्तर कुंजी को बेहद सावधानी के साथ तैयार किया गया है। इसके बाद भी यदि किसी भी प्रकार की प्रश्न पत्रों एवं उत्तर कुंजी को लेकर स्कूलों व मूल्यांकनकर्ताओं को अस्पष्टता या विसंगतियां मिलती है या ऐसी कोई बात सामने आती है। तो वह ऐसे मामलों के बारे में बोर्ड को अवश्य सूचना प्रदान करें। बोर्ड पास इस तरह के मामलों के समाधान के लिए व्यवस्थित प्रणाली मौजूद है। मूल्यांकनकर्ताओं को बोर्ड ने निर्देशित किया है कि वह ओएमआर शीट की जांच व मूल्यांकन उन्हें उपलब्ध कराई गई उत्तर कुंजी के अनुसार कर सकते हैं।

विज्ञापन

आज 10वीं की हो रही है मैथ्स की परीक्षा -

सीबीएसई की 10वीं बोर्ड की टर्म 1 मैथ्स की परीक्षा आज हो रही है। 11.30 बजे से मैथ्स (विषय कोड - 041) और मैथ्स (विषय कोड - 241) की बोर्ड परीक्षा का आयोजन हो रहा है। परीक्षा केंद्रों में छात्र पहले ही पहुंच चुके थे। यह परीक्षा 1 बजे तक होगी। 6 दिसंबर 2021 को 12वीं बोर्ड की टर्म 1 मैथ्स की परीक्षा आयोजित होगी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें