CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद को बढ़ाने के लिए एक अनूठी पहल की है। सीबीएसई ने यू-ट्यूब के माध्यम से एक पैरेंटिंग कैलेंडर जारी किया है। यह शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू होगा।
इसके जरिये अभिभावकों व शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और बच्चों के समग्र विकास में सहायता मिलेगी। इस कैलेंडर को तैयार करने के लिए बोर्ड ने बीती जनवरी में एक दस सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। कमेटी की सिफारिशों के आधार पर ही इसे लॉन्च किया गया है। पैरेटिंग कैलेंडर को शुक्रवार को सीबीएसई अध्यक्ष राहुल सिंह ने यू-ट्यूब पर लॉन्च किया। इस अवसर पर सीबीएसई सचिव हिमांशु गुप्ता, सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज समेत कई स्कूल प्रिंसिपल उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:
Dummy School: क्या हैं डमी स्कूल, छात्र क्यों लेते हैं इनमें प्रवेश? एक्सपर्ट ने बताई इस कारोबार की असली वजह
अभिभावकों और शिक्षकों के तालमेल को मजबूत करेगा नया कैलेंडर
बोर्ड का कहना है कि यह कैलेंडर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच तालमेल और बातचीत बढ़ाने का माध्यम बनेगा। बोर्ड का मानना है कि जब अभिभावक और शिक्षक मिलकर बच्चों पर ध्यान देते हैं तो उनका समग्र विकास बेहतर होता है। बोर्ड की ओर से यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मद्देनजर की गई है।
कैलेंडर से अभिभावक भी बच्चों की शिक्षा, स्वास्थय, व समग्र विकास पर फोकस कर सकेंगे। बोर्ड ने जनवरी में यह कैलेंडर तैयार करने के लिए एक दस सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी को मार्च के मध्य तक अपनी सिफारिशें देनी थी। कमेटी की सिफारिशों के आधार पर इसे एक अप्रैल से शुरू होने वाले सत्र से लागू किया जा रहा है।