फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE re-evaluation Portal LIVE: सीबीएसई का दावा- री-इवैल्यूएशन पोर्टल चालू, 12वीं के पेपर के लिए आवेदन शुरू

Tue, 02 Jun 2026 07:37 AM IST
Jyoti Bhaskar एएनआई, अमर उजाला।

सार

CBSE re-evaluation Portal LIVE Now News: सीबीएसई ने कहा है कि 12वीं कक्षा की परीक्षा से जुड़े री-इवैल्यूएश पोर्टल चालू हो चुका है। इसी के साथ 12वीं के पेपर में छात्रों को मिले नंबरों के वेरिफिकेशन और पुनर्मूल्यांकन के आवेदन आवेदन शुरू हो गए हैं। जानिए सीबीएसई मुख्यालय ने अपने एक्स हैंडल पर जारी बयान में क्या कहा?
विज्ञापन
सीबीएसई का अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दावा किया है कि 12वीं कक्षा की परीक्षा से जुडे़े री-इवैल्यूएशन वाला पोर्टल चालू हो चुका है। सीबीएसई मुख्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि 12वीं कक्षा के जिन छात्रों को अपने पेपर के पुनर्मूल्यांकन के आवेदन करने हैं, वे वीडियो में बताई गई प्रक्रिया के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की विंडो एक जून से ही शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण सीबीएसई का पोर्टल काम नहीं कर रहा था। इस कारण सोमवार दोपहर तक छात्रों के बीच असमंजस की स्थिति देखी गई।
विज्ञापन




सीबीएसई के किस पोर्टल पर कर सकते हैं दोबारा कॉपी जांचने के आवेदन? 12वीं कक्षा के छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कैसे करें?
विज्ञापन

हालांकि, अब पोर्टल लाइव हो चुका है ऐसे में 12वीं कक्षा के जिन विषयों में छात्रों को पुनर्मूल्यांकन कराना है, वे आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई पोर्टल पर जारी वीडियो संदेश के साथ लिखा गया, 'प्रिय विद्यार्थियों, वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन पोर्टल अब LIVE हो गया है! मार्क्स के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कैसे करें, इस पर स्टेप-बाय-स्टेप निर्देशों के लिए कृपया वीडियो को ध्यान से देखें।' ये भी पढ़ें- CBSE का पुनर्मूल्यांकन पोर्टल फिर नहीं खुला: लिंक निष्क्रिय रहने से छात्रों में नाराजगी, पहले भी टली है तारीख
विज्ञापन


सीबीएसई के पोर्टल में गड़बड़ी पर क्या हुआ?
दरअसल, सीबीएसई का पोर्टल सोमवार से शुरू होने वाला था। पुनर्मूल्यांकन और अंक सत्यापन प्रक्रिया के लिए 1 जून से पोर्टल शुरू करने की घोषणा के बावजूद पोर्टल सोमवार तक सक्रिय नहीं होने के कारण छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी पूरे दिन परेशान रहे। कई छात्रों का कहना है कि उन्हें अभी तक उत्तरपुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी भी नहीं मिली है, जिससे वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें