केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलो के तीसरी से बारहवीं तक के बच्चों के लिए अब पढाई आसान होने जा रही है। सीबीएसई ने एनसीईआरटी के सहयोग से विषयों के अनुसार 100 कॉमिक बुक्स तैयार की है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बुधवार को इन बुक्स को जारी किया। इन पुस्तकों को एनसीईआरटी करिकुलम के आधार पर तैयार की गयी है। इससे पढ़ाई का रुचिकर हो जाएगी और बच्चों के मस्तिष्क का विकास होगा।
सीबीएसई का कहना है कि कॉमिक बुक्स की ये नई पहल ज्ञान प्रदान करने के साथ साथ हमारे बच्चों में सांस्कृतिक और सामाजिक संवेदनशीलता को बढ़ाने में मदद करेगी। कॉमिक बुक्स देश भर के विभिन्न सीबीएसई संबद्ध स्कूलों के शिक्षकों द्वारा 16 विषयों के लिए विकसित की गयी हैं। इ
न कॉमिक बुक्स की विशेषता ये है कि ये वर्कशीट आधारित हैं और छोटे छोटे विषयों में विभाजित है। अवधारणा को समझाने के लिए इसमें प्रयोग आधारित उदाहरण शामिल हैं। यह रटकर सीखने की तुलना में रचनात्मक और नव चिंतन को और अधिक प्रोत्साहन देती है
कॉमिक्स को एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों के विषयों के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें विशिष्ट कहानी और चरित्र हैं जिन्हें छात्र और शिक्षक स्वयं से जोड़कर देख सकते हैं।
इन कॉमिक्स को दीक्षा वेब पोर्टल पर या किसी भी एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर दीक्षा ऐप केमाध्यम से ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है। दीक्षा ऐप पर डाउनलोड करने और इसे उपयोग करने के लिए प्रोफाइल बनाना होगा। कुछ प्रक्रिया को पूरा कर विषयवार कॉमिक पुस्तकों का उपयोग कर सकता है।
कॉमिक्स को व्हाट्सएप पर दीक्षा चैट बोट के माध्यम से से भी प्राप्त किया जा सकता है। कॉमिक को सीबीएसई संबद्ध स्कूलों की कड़ी मेहनत और देश के विभिन्न हिस्सों और विभागों के 1000 से अधिक शिक्षकों के संयुक्त प्रयासों से पूरा किया गया है।
बीते साल बोर्ड ने बच्चों में सोचने समझने की ताकत पैदा करने और हर सवाल के तार्किक जवाब देने के लिए कोगितो नाम से एक कॉमिक तैयार की थी।