फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: सीबीएसई शिक्षकों को सिखाएगा वित्तीय बाजार की बारीकियां, 20 नवंबर तक करना होगा पंजीकरण

Mon, 16 Nov 2026 10:23 AM IST
आकाश कुमार अमर उजाला ब्यूरो

सार

बोर्ड कक्षा 9वीं और 10वीं के शिक्षकों के लिए 27 नवंबर को ऑफलाइन क्षमता निर्माण कार्यक्रम ला रहा है। इसके जरिए शिक्षक छात्रों में वित्तीय बाजार, निवेश और आर्थिक निर्णयों की समझ आसानी से विकसित कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
CBSE Financial Markets Teacher Training - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्रों को वित्तीय बाजार की बारीकियों से रूबरू कराने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगा। बोर्ड ने स्कूलों में वित्तीय बाजारों का परिचय विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।

ऑनलाइन होगा पंजीकरण, 20 नवंबर अंतिम तिथि

इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को विषय से जुड़ी जानकारी और शिक्षण कौशल को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। इस संबंध में सीबीएसई ने अधिसूचना जारी की है। कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक शिक्षकों को 20 नवंबर को शाम पांच बजे तक पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए सीबीएसई ने गूगल फॉर्म का लिंक जारी किया है।

कब होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन?

शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जानकारी भरकर पंजीकरण पूरा करना होगा। यह कदम स्कूल स्तर पर छात्रों में वित्तीय बाजारों की समझ विकसित करने, आर्थिक गतिविधियों, निवेश और वित्तीय निर्णयों की बुनियादी जानकारी देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। शिक्षक प्रशिक्षण के बाद छात्रों में वित्तीय बाजार की समझ विकसित कर सकेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑफलाइन मोड में 27 नवंबर को आयोजित होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें