CBSE Financial Markets Teacher Training
- फोटो : AI Generated
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्रों को वित्तीय बाजार की बारीकियों से रूबरू कराने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करेगा। बोर्ड ने स्कूलों में वित्तीय बाजारों का परिचय विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।
ऑनलाइन होगा पंजीकरण, 20 नवंबर अंतिम तिथि
इस कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को विषय से जुड़ी जानकारी और शिक्षण कौशल को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। इस संबंध में सीबीएसई ने अधिसूचना जारी की है। कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक शिक्षकों को 20 नवंबर को शाम पांच बजे तक पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए सीबीएसई ने गूगल फॉर्म का लिंक जारी किया है।
कब होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन?
शिक्षकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जानकारी भरकर पंजीकरण पूरा करना होगा। यह कदम स्कूल स्तर पर छात्रों में वित्तीय बाजारों की समझ विकसित करने, आर्थिक गतिविधियों, निवेश और वित्तीय निर्णयों की बुनियादी जानकारी देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। शिक्षक प्रशिक्षण के बाद छात्रों में वित्तीय बाजार की समझ विकसित कर सकेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑफलाइन मोड में 27 नवंबर को आयोजित होगा।