सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) के 2021-22 सत्र के 10वीं और 12वीं के फर्स्ट टर्म एग्जाम जारी हैं। कोरोना महामारी की वजह से बोर्ड ने इस साल बोर्ड परीक्षाओं को दो भागों में विभाजित कर दिया था। प्रथम चरण के लिए हुई अब तक की सभी परीक्षाओं में शामिल विद्यार्थियों के अनुभव के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इन एग्जाम में मॉडल पेपर हल करने का काफी लाभ मिल रहा है। कई परीक्षाओं में ऐसे प्रश्न भी आए हैं जो प्रैक्टिस के दौरान छात्रों ने पहले से ही पढ़ रखे थे। ऐसे में इस आर्टिकल में बोर्ड द्वारा जारी किए मॉडल प्रश्नपत्रों से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की जा रही है। इसकी मदद से स्टूडेंट्स अपनी आगामी परीक्षा की बेहतर तैयारी कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राएं
· सबसे पहले स्टूडेंट्स को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
· यहां शैक्षणिक वेबसाइट वाले विकल्प का चुनाव करना होगा।
· इस ऑप्शन का चयन करते ही CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट का होमपेज खुल जाएगा।
· होमपेज पर दिखाई दे रहे सैंपल क्वैश्च्न पेपर-2021-22 वाले विकल्प पर जाना होगा।
· जहां से स्टूडेंट्स अपनी कक्षा व विषय के मुताबिक जरूरी मॉडल पेपर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
· इस पीडीएफ को छात्र आसानी से प्रिन्ट भी कर सकते हैं।
अपने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए यहाँ रजिस्टर करें: Register Here
इस तरह की स्ट्रेटजी आ सकती है काम :
· प्रश्न पत्र को ध्यान से पढ़ें कि आपको किस सेक्शन में कितने प्रश्न करने हैं।
· सही उत्तर वाले गोले को अच्छी तरह से केवल नीले या काले रंग के स्याही बॉल प्वाइंट पेन से ही ओएमआर शीट पर भरना है।
· छात्र सभी प्रश्नों को ध्यान से देखें और कठिनाई के क्रम में प्रश्न हल करते हुए आगे बढ़ें।
· कोई नकारात्मक अंक यानी निगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है, इसलिए सभी प्रश्न करने का प्रयास करें - प्रश्नों को छोड़ने से बचें।
· परीक्षा के दौरान शांत और प्रश्न पत्र पर केंद्रित बने रहें।
एग्जाम से जुड़ी कुछ अन्य जरूरी बातें:
· परीक्षा की समयसीमा 90 मिनट है।
· परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।
· एग्जाम के दौरान कोविड नियमों का पालन करना होगा।
· ये एग्जाम केवल क्वालिफ़ाइंग नेचर का होगा, इसके लिए कोई अतिरिक्त रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा।
सरकारी नौकरी की घर बैठे करें तैयारी
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए सफलता ऐप द्वारा चलाए जा रहे खास कोर्स और फ्री क्लासेस को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी
सफलता ऐप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का भी लाभ उठा सकते हैं।