फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exam Tips: गलतियों को भूल, एकाग्रचित होकर दें परीक्षा; सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक ने दिए सवालों के जवाब

Mon, 10 Mar 2025 08:05 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो

सार

CBSE Exam 2025: सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज से जानें कि कैसे गलतियों को भूलकर एकाग्रचित होकर परीक्षा की तैयारी करें और सफलता प्राप्त करें। पढ़ें महत्वपूर्ण सवाल-जवाब।
विज्ञापन
CBSE Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Exam Preparation Tips: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए लाखों छात्र तैयारी में जुटे हुए हैं। इन कठिन परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए मानसिक स्थिति और सही रणनीति का होना बेहद जरूरी है। इस सिलसिले में सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने अमर उजाला के सवाल-जवाब सत्र में छात्रों के महत्वपूर्ण सवालों के जवाब दिए।

विज्ञापन


आइए जानते हैं उनके द्वारा दिए गए कुछ खास सुझाव:

सवाल:- मैं बारहवीं का छात्र हूं। अभी जो परीक्षाएं बची हैं, उनके लिए खुद को कैसे निरंतर प्रेरित रखा जा सकता है।- रमेश
जवाब:- जो परीक्षा हो चुकी है चुकी है उन्हें भूल कर अपने मन को एकाग्र कर आने वाले परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान केन्द्रित करें। इसके लिए समयानुसार अच्छा भोजन, थोड़ा व्यायाम, कम से कम सात-आठ घंटे की नींद जरूर लें। इसके अलावा बचे हुए विषयों के अनुरूप अपनी समय-सारणी तैयार करें और अपनी तैयारी जारी रखें।

सवाल:- मैं 12वीं की छात्रा हूं, पिछले पेपर में की गई गलती से कैसे सीखा जा सकता है।- निकिता 
जवाब:- इससे अच्छा क्या हो सकता है है। कि पूर्व की परीक्षाओं में की गई गलतियां आपको ज्ञात है। बस, आगामी परीक्षाओं में ये गलतियां न हों इसका ध्यान रखें। गलतियों से बचने के लिए एकाग्रचित होकर परीक्षा की तैयारी करें व अनेक बार अभ्यास करें। आप निश्चित ही सफल होंगी।
विज्ञापन

सवाल:- क्या बोर्ड परीक्षा में एनसीईआरटी पुस्तकों के ही डायग्राम बनाना जरूरी है या फिर अपनी सुविधा के अनुसार किसी किर अन्य रिफ्रेशर बुक से से डायग्राम बनाए जा सकते हैं।- नवीन
जवाब:- जब किसी प्रश्नपत्र में डायग्राम बनाने की आवश्यकता होती है तब डायग्राम प्रश्न में चाही गई जानकारी के अनुरूप निर्धारित होता है। आवश्यकता यह है कि डायग्राम सही हो। डायग्राम किस पुस्तक से लिया गया है यह महत्वपूर्ण नहीं है।

सवाल:- अगर मैं दसवीं के कुछ विषयों में पास नहीं होता तो क्या अगले साल दो बार परीक्षा व्यवस्था में किसी एक में परीक्षा दे सकूंगा।- दिनेश
जवाब:- पहले आपको मेरी शुभकामनाएं कि आप परीक्षा में इसी वर्ष सफल हों। आपका यह वर्ष भी मूल्यवान है। जब परीक्षा इस वर्ष में दे दे रहे हैं तब हमें सफल भी इसी वर्ष होना है।
फिर भी आपके संज्ञान में यह लाना आवश्यक है कि कक्षा दसवीं में यदि विद्यार्थी दो विषयों में उत्तीर्ण नहीं होता है तब इसी वर्ष जुलाई माह में दो विषयों की परीक्षा देकर उत्तीर्ण होने का अवसर दिया जाएगा। विद्यार्थी को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

नोटः परीक्षा की तैयारी व तनाव को लेकर सवाल हों तो अमर उजाला को aucbsehelp@gmail.com इस ईमेल पर भेज सकते हैं। सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक से सवालों के जवाब लेकर इन्हें  मार्च के प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें