एग्जाम पैटर्न
नीट एमडीएस 2025 परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन कम्प्यूटर बेस्ड मोड (सीबीटी) ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 240 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा। गलत उत्तरों के लिए 25% नकारात्मक अंकन होगा। बिना प्रयास किए गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
NEET MDS Application Fee: आवेदन शुल्क
परीक्षा शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 3500 रुपये तथा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए 2500 रुपये है। निर्धारित परीक्षा शुल्क भारत में बैंकों द्वारा जारी क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/यूपीआई या अन्य उपलब्ध तरीकों का उपयोग करके प्रदान किए गए भुगतान गेटवे के माध्यम से भेजा जाना चाहिए।
NBEMS NEET MDS: आवेदन कैसे करें?
- एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in. पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध NBEMS NEET MDS 2025 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को अपना पंजीकरण कराना होगा।
- पंजीकरण हो जाने के बाद पेज पर लॉगइन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।