फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exam: 12वीं गणित के आसान सवालों ने छात्रों का बढ़ाया आत्मविश्वास, विद्यार्थियों ने साझा किया अपना अनुभव

Sun, 09 Mar 2025 12:05 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Exam 2025: कक्षा 12वीं की गणित परीक्षा शनिवार को आयोजित की गई, जिसे छात्रों ने आसान लेकिन लंबा बताया। परीक्षा के बाद अधिकतर छात्रों ने राहत महसूस की, क्योंकि पेपर अपेक्षाकृत सरल था और पाठ्यक्रम के अनुसार आया था। हालांकि, कुछ छात्रों को कुछ प्रश्न चुनौतीपूर्ण लगे, जिससे उन्हें हल करने में थोड़ी परेशानी हुई।
विज्ञापन
CBSE Exam 2025 - फोटो : 12वीं गणित का पेपर देकर निकले छात्र चर्चा करते हुए। अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक  शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बारहवीं के गणित विषय की परीक्षा शनिवार को हुई। बारहवीं के महत्वपूर्ण विषय गणित के आसान पेपर ने छात्रों के डर को दूर कर दिया। हालांकि भले ही छात्रों ने प्रश्न पत्र को आसान बताया, लेकिन इसके साथ ही यह लंबा भी रहा। कुछ छात्रों ने कुछ प्रश्नों के चुनौतीपूर्ण होने की बात कही, इस कारण से उन्हें उन प्रश्नों को हल करने में परेशानी हुई।

विज्ञापन


बारहवीं के गणित प्रश्न पत्र की लेकर छात्रों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। प्रश्न पत्र में पूछे गए प्रश्न सैंपल पेपर पर आधारित थे, इस कारण से इन्हें हल करने में छात्रों को ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। अधिकतर छात्रों को बहुविकल्पीय प्रश्न आसान लगे। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले छात्रों ने प्रश्न पत्र के आखिरी खंड के सवालों को थोड़ा चुनौतीपूर्ण बताया। इस कारण से उन्हें उन सवालों को हल करने में ज्यादा समय लगा और परेशानी भी हुई। 

छात्रों की प्रतिक्रिया

इस बार पेपर में सवालों का स्तर बिल्कुल ठीक था। कुछ सवाल थोड़े विचारशील थे। बहुविकल्पीन प्रश्न ज्यादातर सैंपल पेपर से थे तो उन्हें हल करने में कोई कठिनाई नाहीं आई। पेपर संतुलित और मध्यम स्तर का रहा।- युगांक झा

पेपर मध्यम स्तर का था। प्रश्न पत्र में पूछे गए सवाल न ज्यादा आसान थे और न ही ज्यादा कठिन। सभी सवाल एनसीईआरटी पुस्तक पर ही आधारित थे। हालांकि कुछ सवाल अधिक सोचने वाले थे। इस कारण समय प्रबंधन गड़बड़ाया और वह सवाल चुनौतीपूर्ण हो गए।- साएमा
विज्ञापन

इस विषय में ज्यादा डर था, लेकिन प्रश्न पत्र देखने के बाद डर पूरी तरह से खत्म हो गया। प्रश्न पत्र चैपल पेपर पर आधारित था। प्रश्न पत्र के आखिरी खंड ने थोड़ा फंगस दिया था। इन सवालों को हल करने में ज्यादा समय की जरूरत थी।- अभ्युदय प्रश्न 

पत्र के खंड ए में अधिकांश सवाल एनसीईआरटी की पुस्तक पर आधारित थे। खंड बी और सी पाठ्यक्रम के अनुसार था। खंड ही में केस स्टडी पर आधारित सवाल थे। हल करने के लिए दो-तीन बार सोचना पड़ा। प्रश्न पत्र जहां संतुलित था वहीं चुनौतीपूर्ण भी।- नमन कपूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें