फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE DRQ Answer Key: सीबीएसई सीधा कोटा भर्ती टियर-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी; जानें डाउनलोड करने का तरीका

Wed, 11 Feb 2026 06:19 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE DRQ Answer Key 2026: सीबीएसई ने डीआरक्यू 2026 टियर-1 परीक्षा की आंसर की और स्कैन ओएमआर शीट जारी कर दी है। परीक्षा 31 जनवरी को हुई थी। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और चुनौती दे सकते हैं।
 
विज्ञापन
Answer Key - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE DRQ 2026 Answer Key: सीबीएसई डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा (DRQ) परीक्षा 2026 पर बड़ा अपडेट सामने आया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने टियर-1 परीक्षा की आंसर की और उम्मीदवारों की स्कैन की गई ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन) शीट जारी कर दी है।

विज्ञापन


यह आंसर की ग्रुप ए, बी, सी और ग्रुप डी के पदों के लिए जारी की गई है। जिन अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने उत्तर देख सकते हैं और ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा और कहां देखें आंसर की?

परीक्षा 31 जनवरी 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपनी आंसर की देखने के लिए cbsejt.nic.in/cbse/2026/drqkey/ पर जा सकते हैं। लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद अभ्यर्थी अपनी आंसर की और स्कैन की गई ओएमआर शीट आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सही उत्तर लिखने पर भी नहीं मिलेंगे अंक, बोर्ड परीक्षा में ये एक गलती पड़ सकती है भारी!
 

ऑब्जेक्शन विंडो की तारीखें

सीबीएसई ने प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का विकल्प भी दिया है। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न का उत्तर गलत लगता है, तो वह उसे ऑनलाइन चैलेंज कर सकता है। बोर्ड द्वारा जारी 11 फरवरी के पब्लिक नोटिस के अनुसार, ऑब्जेक्शन विंडो 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) से शुरू होगी और 14 फरवरी 2026 (शनिवार) रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। तय समय के बाद किसी भी तरह की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी बातें

  • उम्मीदवारों द्वारा भेजी गई आपत्तियों की जांच सीबीएसई द्वारा नियुक्त विषय विशेषज्ञ करेंगे।
  • विशेषज्ञों का फैसला अंतिम माना जाएगा।
  • किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से रिजल्ट या ऑब्जेक्शन के निर्णय की जानकारी नहीं दी जाएगी।
  • अंतिम रिजल्ट तैयार करते समय फाइनल आंसर की को ही आधार बनाया जाएगा।
  • यदि किसी अभ्यर्थी की आपत्ति सही पाई जाती है, तो उससे ली गई फीस वापस कर दी जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आंसर की को ध्यान से जांच लें और यदि कोई गलती लगे तो तय समय सीमा के अंदर ही आपत्ति दर्ज करें, क्योंकि बाद में कोई अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: क्या है CBSE का ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम? 2026 से इसी माध्यम से चेक होंगी 12वीं की बोर्ड परीक्षा की कॉपियां
 

आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

आंसर की और ओएमआर शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseit.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CBSE DRQ Tier-1 Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आंसर की और स्कैन की गई ओएमआर शीट दिखाई देगी।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट भी निकाल लें।
आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...
विज्ञापन

आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने संबंधी जरूरी बातें

  • अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह है, तो वह ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है।
  • आपत्ति दर्ज करने की सुविधा 12 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी।
  • सभी आपत्तियां केवल ऑनलाइन लॉगिन पोर्टल के माध्यम से स्वीकार की जाएंगी।
  • हर प्रश्न के लिए 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जो सामान्य तौर पर नॉन-रिफंडेबल है।
  • ईमेल, डाक, पत्र या व्यक्तिगत रूप से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

इस तरह सीबीएसई ने उम्मीदवारों को पारदर्शी प्रक्रिया के तहत अपनी आंसर की जांचने और जरूरत पड़ने पर उसे चुनौती देने का मौका दिया है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने उत्तरों की जांच करें और अगर कोई गलती लगे तो निर्धारित तारीख के भीतर ही ऑब्जेक्शन दर्ज करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें