कहां-कहां रद्द हुई एसएससी एमटीएस परीक्षा?
आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और पूर्वी राज्यों के कई सेंटर्स पर आज सुबह की परीक्षा स्थगित हो गई। इन केंद्रों पर परीक्षा रद्द हुई-
- उत्तर प्रदेश और बिहार (सेंट्रल रीजन): झांसी, कानपुर (2 सेंटर), लखनऊ (5 सेंटर), मेरठ (2 सेंटर), वाराणसी, गोरखपुर और पटना
- कर्नाटक (KKR रीजन): कलबुर्गी और मैसूरु के कुल 4 सेंटर
- पूर्वी क्षेत्र (ER रीजन): संबलपुर, गंगटोक, रांची (3 सेंटर), कोलकाता, श्री विजया पुरम, कटक, बरहामपुर, धनबाद और भुवनेश्वर
एसएससी एमटीएस परीक्षा की नई तिथियों पर क्या अपडेट है?
कर्मचारी चयन आयोग ने तीन केंद्रों के लिए परीक्षा की नई तिथियां घोषित कर दी है। इन केद्रों पर 11 फरवरी की स्थगित परीक्षा अब 13 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इन केंद्रों पर 13 फरवरी को होगी परीक्षा:
- संस्कार एकेडमी ऑनलाइन एग्जाम सेंटर, झांसी
- शिफ़ा ऑनलाइन सेंटर, गोरखपुर
- एल. एम पब्लिक स्कूल ऑनलाइन एग्जामिनेशन सेंटर, झांसी
अब आगे क्या होगा?
आयोग ने साफ किया है कि परीक्षा दोबारा (Re-scheduled) आयोजित की जाएगी। परीक्षा की नई तारीख, समय और केंद्र की जानकारी जल्द ही प्रकाशित की जाएगी। जानकारी संबंधित उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS और ईमेल के माध्यम से भी दी जाएगी।