असली डेटशीट कहां मिलेगी?
सीबीएसई की असली डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी। विद्यार्थी इसे इस तरह देख सकते हैं:
- सबसे पहले सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in खोलें।
- परीक्षा से जुड़ी नई खबरों वाले हिस्से में जाएं।
- कक्षा 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट का लिंक देखें।
- लिंक खोलकर पीडीएफ देखें।
- उसमें विषय, परीक्षा की तारीख और समय जांचें।
- पीडीएफ डाउनलोड करके फोन या कंप्यूटर में सेव कर लें।
डेटशीट असली है या फर्जी, कैसे पता चलेगा?
- सबसे पहले यह देखें कि डेटशीट कहां से मिली है।
- अगर वह सीधे सीबीएसई की वेबसाइट से डाउनलोड की गई है, तो उसके आधिकारिक होने की पुष्टि की जा सकती है।
- पीडीएफ खोलने के बाद यह भी देखें कि उसमें:
- सही परीक्षा वर्ष लिखा है या नहीं
- कक्षा 10वीं या 12वीं सही है या नहीं
- सभी विषयों के नाम सही हैं या नहीं
- परीक्षा की तारीखें सही दी गई हैं या नहीं
- परीक्षा का समय दिया गया है या नहीं
अक्सर फर्जी डेटशीट बनाने वाले शरारती तत्व असल डेटशीट की हू-ब-हू कॉपी करके फर्जी डेटशीट भी तैयार कर लेते हैं, इनसे भी सावधान रहने की जरूरत है।इसलिए आपको जो डेटशीट मिली है, उसकी बारीकी से जांच करें और तभी भरोसा करें। अगर किसी पीडीएफ की तारीख सीबीएसई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी से अलग है, तो उस पर भरोसा न करें।
व्हाट्सऐप और टेलीग्राम पर मिली डेटशीट पर क्यों न करें भरोसा?
व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया मंचों पर डेटशीट की पीडीएफ शेयर हो सकती है। लेकिन हर पीडीएफ सीबीएसई की ओर से जारी की गई हो, यह जरूरी नहीं है।
इसलिए सोशल मीडिया पर मिली डेटशीट को पहले सीबीएसई की वेबसाइट पर चेक करें। वहां जानकारी नहीं मिलती है तो उस पीडीएफ के आधार पर अपनी पढ़ाई की योजना न बदलें।
कब आएगी सीबीएसई की डेटशीट?
सीबीएसई बोर्ड 2027 की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जल्द जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। दूसरी ओर अभ्यर्थियों में डेटशीट को लेकर बेचैनी है। अभ्यर्थी रोज इंटरनेट पर डेटशीट के बारे में सर्च कर रहे हैं। सीबीएसई की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही डेटशीट जारी होने की सटीक तारीख का पता लगेगा।