11वीं-12वीं का करिकुलम पहले ही जारी
सीबीएसई ने कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए सेकेंडरी करिकुलम पार्ट-2 पहले ही जारी कर दिया है। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
करिकुलम में क्या-क्या शामिल है?
कक्षा 11वीं-12वीं के करिकुलम में शामिल हैं-
- भाषाएं [Languages (Group-L)]
- शैक्षणिक वैकल्पिक विषय [Academic Electives (Group-A)]
- आंतरिक मूल्यांकन के विषय
यह करिकुलम छात्रों को नए सत्र में विषय चयन और पढ़ाई की योजना बनाने में मदद करेगा।
पढ़ाई में क्या होगा खास बदलाव?
नया करिकुलम कंपिटेंसी-बेस्ड एजुकेशन, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग, और होलिस्टिक डेवलपमेंट पर आधारित होगा। इसका उद्देश्य छात्रों की समझ और व्यावहारिक सीख को मजबूत करना है।