फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2024 Admit Card: कब जारी होगा सीटेट परीक्षा का एडमिट कार्ड? सात जुलाई को होना है एग्जाम

Wed, 03 Jul 2024 01:24 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE CTET Admit Card: सीबीएसई सीटीईटी जुलाई सत्र के लिए एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी होने वाला है। परीक्षा 7 जुलाई को होनी है, ऐसे में एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
CTET 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE CTET Admit Card 2024: जुलाई सत्र की सीबीएसई सीटेट परीक्षा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 07 जुलाई को होना है। ऐसे में पंजीकृत उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। सीबीएसई बहुत जल्द सीटेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।

विज्ञापन

जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई 2024 सत्र के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। हालांकि, बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड जारी किए जाने की आधिकारिक तिथि का एलान नहीं किया गया है, लेकिन पूर्व सत्रों की परीक्षाओं के पैटर्न को देखें तो एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी किया जाता है।

CTET July 2024: 07 जुलाई को है परीक्षा

सीबीएसई ने सीटीईटी जुलाई 2024 सत्र का आयोजन 07 जुलाई को किए जाने की घोषणा की है। परीक्षा देशभर के विभिन्न शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में पेपर 1 का आयोजन किया जाएगा और इसके बाद दूसरे पाली में पेपर 2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक शिक्षण हेतु पात्रता के लिए और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित किया जाता है। हालांकि, उम्मीदवार दोनों ही पेपरों में सम्मिलित हो सकते हैं।

बोर्ड सीटेट परीक्षा के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप पहले ही जारी करच चुका है। इसके माध्यम से उम्मीदवारों को अपने परीक्षा शहर की जानकारी मिल चुकी है। ऐसे में समय रहते अपना एग्जाम-डे ट्रैवल प्लान बना सकते हैं।
विज्ञापन

सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे:
  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) सीटीईटी परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर जाएं।
  • सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक देखें।
  • सीटीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • सीटीईटी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें