CBSE CTET 2020: केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड ( CBSE) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित होगी। इस परीक्षा को देखते हुए बोर्ड ने पिछले साल के पेपर जारी किए हैं। बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए परीक्षा की तैयारी के मद्देनजर पिछले सालों के पेपरों को जारी किया है। इस परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबाइट पर जाकर पिछले सालों के पेपर्स डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई सीटीईटी के पिछले सालों के पेपर्स को इसलिए जारी किया गया है ताकि विद्यार्थी इनके जरिए परीक्षा के पैटर्न को समझ सकें और आसानी से यह परीक्षा दे सकें। पिछले पेपर्स के जरिए विद्यार्थियों को इस परीक्षा में किस तरह के सवाल आता हैं यह समझने में आसानी होगी। इस परीक्षा के लिए अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं हुए हैं। जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- वायुसेना में अधिकारी बनने का है सपना तो 'सफलताडॉटकॉम' के AFCAT कोर्स में कम फीस पर आज ही लें दाखिला
विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पुराने पेपर्स डाउनलोड कर सकते हैं। कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए इस परीक्षा का आयोजन भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए होगा। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के दिशा-निर्देशों का साथ परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। शेड्यूल के मुताबिक सीटीईटी परीक्षा 5 जुलाई को है। इस परीक्षा में पहला में 150 नंबर का होता है जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, भाषा 1, भाषा 2, गणित, एनवायरनमेंटल स्टडीज से जुड़े 30-30 प्रश्न पूछ जाएंगे। विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट से पिछले साल के पेपर देख लें।
डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें