फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS PG: परीक्षा के नतीजे हुए घोषित, इन चरणों का पालन करके देखें परिणाम

Fri, 19 Jun 2020 12:41 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
AIIMS PG Exam 2020 - फोटो : PTI
विज्ञापन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स (All India Institutes of Medical Sciences- AIIMS) द्वारा पीजी परीक्षा के परिणाम 18 जून को घोषित किए गए हैं। परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट aiimsexam.org पर उपलब्ध हैं। संस्थान ने मेरिट सूची भी जारी की है। बता दें कि AIIMS PG परीक्षा का आयोजन 5 जून को किया गया था।
विज्ञापन


मुख्य जानकारी-
  • एमडी, एमएस, एमडीएस, डीएम, सीएच, फेलोशिप, बीएससी-पोस्टबेसिक, एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई है।
  • बता दें कि इस परीक्षा में 33,000 से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
  • महामारी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करने के लिए सभी सुरक्षा मानदंडों का पालन करते हुए परीक्षा आयोजित की गई थी। 
  • उम्मीदवार अनंतिम मेरिट सूची की जांच रोल नंबर का उपयोग करके देख सकते हैं। 
  • एम्स पीजी का पूरा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर 19 जून के बाद उपलब्ध होगा।
ऐसे देखें एम्स पीजी परिणाम -
विज्ञापन

चरण 1 - सबसे पहले एम्स की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexam.org पर जाएं।
चरण 2 - अब होमपेज पर दिए पीडीएफ मेरिट सूची को डाउनलोड करें।
चरण 3 - अब मेरिट सूची पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।

अधिकारियों ने यह भी सूचित किया है कि एम्स पीजी परिणाम के बारे में अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.org पर अपडेट की जाएगी।

मेरिट लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें