फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2019 की डेटशीट जारी, जानें कब और कितने शहरों में होगी परीक्षा

Mon, 09 Sep 2019 06:43 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2019 की डेटशीट जारी कर दी है। इस संबंध में बोर्ड ने एक अधिसूचना भी जारी की है। बोर्ड द्वारा जारी इस अधिसूचना के अनुसार, इस बार सीटेट का आयोजन 8 दिसंबर 2019 को किया जा रहा है। यह सीबीएसई द्वारा सीटेट का 13वां संस्करण होगा।

विज्ञापन


बोर्ड ने बताया है कि यह परीक्षा देश भर के कुल 110 शहरों में आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 19 अगस्त 2019 को ही कर दी गई थी। जिन उम्मीदावारों ने अब तक सीटेट के लिए आवेदन नहीं किया है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। आपके पास अब भी मौका है। सीटेट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर 2019 है।

इस लिखित परीक्षा में 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी हैं। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी हम आपको आगे दे रहे हैं। आगे आपको सीटेट मॉक टेस्ट पेपर्स की लिंक भी दी जा रही है। इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा पैटर्न:
पहला पेपर - कक्षा 1 से 5 के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा।
दूसरा पेपर - कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनने वाले उम्मीदवारों के लिए होगा।

ये भी पढ़े- CTET परीक्षा के लिए यहां मिल रहें है फ्री ऑनलाइन मॉक टेस्ट, इन तरीकों के साथ करें तैयारी
विज्ञापन


आवेदन शुल्क :                  
श्रेणी                                      पेपर - I या II         दोनों पेपर के लिए (I और II)

सामान्य और ओबीसी (NCL)      700 रुपये                 1200 रुपये
एससी,एसटी, डिफरेंटली एबल्ड    350  रुपये                600 रुपये

ये भी पढ़े- CTET 2019: परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री मॉक टेस्ट हैं यहां

ये रही बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें