केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2019) के लिए आवेदन बंद हो चुके हैं। लेकिन जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उनके लिए जरूरी खबर है। आप एक बार अपने भरे हुए आवेदन फॉर्म को जरूर जांच लें। अगर इसमें कोई गलती हो गई है, तो उसे तुरंत सुधार लें। सीबीएसई ने इसके लिए आपको मौका दिया है।
आवेदन फॉर्म में सुधार करने की लिंक सक्रिय कर दी गई है। आप 10 अक्तूबर 2019 तक गलितयां सुधार सकते हैं। अगर इसके बाद भी कोई गलती रह गई, तो आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। आप परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। आवेदन में सुधार की सीधी लिंक हम आगे दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें: CTET के लिए यहां मिल रहे है फ्री ऑनलाइन मॉक टेस्ट, इन तरीकों से करें तैयारी
इस संबंध में सीबीएसई द्वारा अधिसूचना भी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि अंतिम तारीख के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन में सुधार करने का दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
गौरतलब है कि दिसंबर 2019 में होने वाले सीटेट के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब खत्म हो चुकी है। यह परीक्षा 8 दिसंबर 2019 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पेपर-1 और पेपर-2 दोनों की परीक्षा एक ही दिन आयोजित होगी। पेपर-1 की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर-2 की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक चलेगी।
ये भी पढ़ें: CTET 2019: परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री मॉक टेस्ट हैं यहां
CTET December 2019 आवेदन में सुधार करने के लिए यहां क्लिक करें।