फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2019: आवेदन में सुधार लें ये गलतियां, वरना नहीं दे पाएंगे परीक्षा

Sat, 05 Oct 2019 08:22 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2019) के लिए आवेदन बंद हो चुके हैं। लेकिन जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उनके लिए जरूरी खबर है। आप एक बार अपने भरे हुए आवेदन फॉर्म को जरूर जांच लें। अगर इसमें कोई गलती हो गई है, तो उसे तुरंत सुधार लें। सीबीएसई ने इसके लिए आपको मौका दिया है। 

विज्ञापन


आवेदन फॉर्म में सुधार करने की लिंक सक्रिय कर दी गई है। आप 10 अक्तूबर 2019 तक गलितयां सुधार सकते हैं। अगर इसके बाद भी कोई गलती रह गई, तो आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। आप परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। आवेदन में सुधार की सीधी लिंक हम आगे दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: CTET के लिए यहां मिल रहे है फ्री ऑनलाइन मॉक टेस्ट, इन तरीकों से करें तैयारी
विज्ञापन


इस संबंध में सीबीएसई द्वारा अधिसूचना भी जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि अंतिम तारीख के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन में सुधार करने का दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिसंबर 2019 में होने वाले सीटेट के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब खत्म हो चुकी है। यह परीक्षा 8 दिसंबर 2019 को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। पेपर-1 और पेपर-2 दोनों की परीक्षा एक ही दिन आयोजित होगी। पेपर-1 की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर-2 की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक चलेगी।

ये भी पढ़ें:  CTET 2019: परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री मॉक टेस्ट हैं यहां

CTET December 2019 आवेदन में सुधार करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें