फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीईटी परीक्षा 9 दिसंबर को, 22 नवंबर से मिलेंगे ई-एडमिट कार्ड

Wed, 21 Nov 2018 04:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
CTET
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)  की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता (सीटीईटी) परीक्षा इस बार 9 दिसंबर को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए 92 शहरों में 2296 सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।  
विज्ञापन


देशभर में परीक्षा के लिए 2296 सेंटर बनाए गए         
सीबीएसई के अनुसार सीटीईटी परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड सीटीईटी वेबसाइट से 22 नवंबर से डाउनलोड किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड केवल उम्मीदवार ही डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे। यदि किसी उम्मीदवार का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होता तो ऐसे उम्मीदवार 30 नवंबर तक सीबीएसई में सीटीईटी यूनिट से संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को इसके लिए अपने साथ कंफर्मेशन पेज भी लाना होगा। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वह एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। किसी भी परेशानी से बचने के लिए बोर्ड ने सेंटरों पर समय से पहुंचने की सलाह भी दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें