फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: सीबीएसई ने कई राज्यों के स्कूलों में किया औचक निरीक्षण, नियमों के उल्लंघन की करनी थी जांच

Wed, 13 Aug 2025 08:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Inspection: सीबीएसई ने असम, दिल्ली, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा के 10 स्कूलों में अचानक निरीक्षण कर नियम उल्लंघन की जांच की। 10 टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
 
विज्ञापन
CBSE Inspection - फोटो : CBSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE Inspection: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 10 स्कूलों में अचानक निरीक्षण कर नियमों के उल्लंघन की जांच की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बोर्ड के अनुसार, इन निरीक्षणों का मुख्य उद्देश्य यह जांचना था कि स्कूल सीबीएसई के उप-नियमों के अनुसार कार्य कर रहे हैं या नहीं, कहीं गैर-हाजिर छात्रों का दाखिला तो नहीं कर रहे और क्या विद्यालय का शैक्षणिक व भौतिक ढांचा मानकों के अनुरूप है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "निरीक्षण समिति की रिपोर्ट पर विचार के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीबीएसई शैक्षिक मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई जारी रखेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर हुआ निरीक्षण 

यह निरीक्षण असम, दिल्ली, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा में किए गए। अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये निरीक्षण किस अवधि में हुए।

अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के लिए 10 टीमें गठित की गईं, जिनमें बोर्ड का एक अधिकारी और बोर्ड से संबद्ध एक स्कूल के प्रिंसिपल शामिल थे। सभी निरीक्षण एक साथ, कम समय में और समन्वित तरीके से किए गए ताकि अचानक जांच का तत्व बरकरार रहे और स्कूलों के संचालन की सटीक जानकारी मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें