फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU UG Round 3 Result: यूजी में दाखिले के लिए तीसरे राउंड का सीट आवंटन जारी; ऐसे देखें कटऑफ अंक

Wed, 13 Aug 2025 07:00 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU UG Round 3 Seat Allotment Result: दिल्ली विश्वविद्यालय ने यूजी में दाखिले के लिए तीसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कटऑफ अंक देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU UG Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने केंद्रीकृत सीट आवंटन प्रणाली (CSAS) के माध्यम से स्नातक प्रवेश के लिए तीसरे दौर का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि तीसरे राउंड के लिए न्यूनतम आवंटन अंक पिछले राउंड के न्यूनतम अंकों से स्वतंत्र हैं।

विज्ञापन


इस राउंड में भाग लेने वाले योग्य उम्मीदवार डीयू सीएसएएस पोर्टल admission.uod.ac.in के माध्यम से सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को अपना सीट आवंटन आदेश भी डाउनलोड करना होगा।

सीटें कार्यक्रम-विशिष्ट पात्रता, उम्मीदवार की योग्यता, सामाजिक श्रेणी के आधार पर, सीट की उपलब्धता और मध्य-प्रवेश के बाद भागीदारी के लिए पात्र हुए उम्मीदवारों के लिए टाई-ब्रेकिंग नियमों के आधार पर आवंटित की जाती हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

15 अगस्त को जारी होंगे इन उम्मीदवारों के नतीजे

इस राउंड में भाग लेने वाले योग्य उम्मीदवार डीयू सीएसएएस पोर्टल admission.uod.ac.in के माध्यम से अपना डीयू यूजी सीट आवंटन आदेश डाउनलोड कर सकते हैं। पाठ्येतर गतिविधियां (ईसीए), खेलकूद, और विश्वविद्यालय कर्मचारियों के बच्चे/वार्ड (सीडब्ल्यू) श्रेणियों के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के सीट आवंटन 15 अगस्त, 2025 को प्रकाशित किए जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे दौर में कुल 67,582 उम्मीदवारों ने अपने प्रवेश की पुष्टि की है। इसमें विभिन्न कॉलेजों और स्ट्रीम में प्रदर्शन-आधारित कार्यक्रमों के तहत आवंटित 7,061 सीटें शामिल हैं।

यहां देखें कटऑफ...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें