फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Term 2 Exam: सीबीएसई कक्षा बारहवीं के छात्र आखिरी समय में ऐसे करें फिजिक्स की तैयारी, परीक्षा में मिलेंगे बंपर अंक

Wed, 18 May 2022 09:40 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CBSE Term 2 Exam: इस 20 अप्रैल, 2022 को सीबीएसई की ओर से कक्षा बारहवीं के फिजिक्स विषय की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा सीबीएसई की ओर से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10.30 से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
1 of 4
CBSE Term-2 Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
CBSE Term 2 Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षाएं 26 अप्रैल, 2022 से शुरू हुई थी और 15 जून, 2022 तक जारी रहेगी। दसवीं की परीक्षा 24 मई को समाप्त होंगे तो वहीं, बारहवीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा का समापन 15 जून, 2022 को किया जाएगा। अमर उजाला लंबे समय आपको परीक्षा और उसकी तैयारी के टिप्स उपलब्ध कराता रहा है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लाए हैं फिजिक्स विषय के टिप्स, जिससे आपको परीक्षा में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन

2 of 4
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) - फोटो : Social media
CBSE Term 2 Exam: 20 अप्रैल को होगी परीक्षा
इस 20 अप्रैल, 2022 को सीबीएसई की ओर से कक्षा बारहवीं के फिजिक्स विषय की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा सीबीएसई की ओर से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10.30 से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र पर कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए इस बार सीबीएसई की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो सत्र या टर्म में किया जा रहा है।   
विज्ञापन

3 of 4
CBSE Term-2 - फोटो : Amar Ujala
CBSE Term 2 Exam: कैसे करें फिजिक्स की तैयारी?

सबसे पहले सिलेबस को पढ़ें- छात्रों के लिए सबसे जरूरी चीज है परीक्षा का सिलेबस। यह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र इसे डाउनलोड करें और इसमें यह देखें कि कौन से टॉपिक्स महत्वपूर्ण है।

छूटे हुए टॉपिक्स पर एक नजर दौड़ाएं- सिलेबस से छात्रों को यह पता लग जाएगा कि उन्होंने कौन से टॉपिक्स कवर कर लिए हैं और कौन से टॉपिक्स बाकी हैं। इसके बाद छात्र बचे हुए टॉपिक्स पर एक नजर दौड़ा लें। 

रिविजन है जरूरी- छात्र इस बात का ध्यान रखें कि भले ही उन्होंने सभी टॉपिर्स को कवर कर लिया हो लेकिन उनका रिविजन महत्वपूर्ण है। छात्र सभी टॉपिक्स को एक बार रिवाइज जरूर करें।

सैंपल पेपर सॉल्व कर लें- छात्र परीक्षा के प्रश्नों की समझ और बेहतर प्रदर्शन के लिए परीक्षा का सैंपल पेपर से प्रैक्टिस करें। सैंपल पेपर सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर उपलब्ध है। 

न्यूमेरिकल की प्रैक्टिस करें और फॉर्मूला याद कर लें- छात्र यह जान लें कि फीजिक्स के विषय में न्यूमेरिकल और फार्मूला बहुत महत्वपूर्ण भाग है। इसकी तैयारी हो तो परीक्षा में बंपर अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। इसलिए आखिरी समय में इसे रिवाइज कर लें।

परीक्षा से पहले अच्छी नींद लें- छात्र यह जान लें कि परीक्षा से पहले एक अच्छी नींद लेना भी परीक्षा की तैयारी जितना ही महत्वपूर्ण कार्य है। इसलिए तनाव से बचने के लिए गाने सुने और अच्छी  नींद लें। 
 
विज्ञापन

4 of 4
CBSE Term-2 - फोटो : Social Media
CBSE Term 2 Exam: परीक्षा में इन बातों का भी रखें ख्याल
  • प्रवेश पत्र लेकर ही केंद्र पर पहुंचे। 
  • एक वैद्य पहचान पत्र साथ रखें।
  • समयानुसार केंद्र पर पहुंच जाएं।
  • परीक्षा में कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
  • परीक्षा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल की सामाग्री लेकर न जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें