किन छात्रों को देना होगा प्रैक्टिकल एग्जाम?
सीबीएसई के अनुसार, प्रैक्टिकल परीक्षा केवल इन दो श्रेणियों के छात्रों के लिए अनिवार्य है-
- Repeat Practical (RP) श्रेणी के छात्र
- Repeat Theory and Practical Both (RB) श्रेणी के छात्र
अंक अपलोड करने को लेकर बोर्ड का निर्देश
सीबीएसई ने कहा है कि प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए क्षेत्रीय कार्यालय से भेजी गई उत्तर पुस्तिकाओं का ही उपयोग किया जाएगा। परीक्षा खत्म होने के बाद उसी दिन छात्रों के अंक सीबीएसई पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक बार अंक अपलोड होने के बाद उनमें किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
स्कूलों और क्षेत्रीय कार्यालयों की क्या जिम्मेदारी है?
बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे पात्र छात्रों की सूची तैयार करें, जरूरत पड़ने पर क्षेत्रीय कार्यालय से बाहरी परीक्षक की व्यवस्था कराएं और छात्रों को परीक्षा की तारीख व समय की जानकारी पहले से दें।
वहीं, क्षेत्रीय कार्यालयों को परीक्षा केंद्रवार और विषयवार सूची तैयार करने, बाहरी परीक्षकों की समय पर नियुक्ति करने तथा प्रैक्टिकल परीक्षा और अंक अपलोड की प्रक्रिया समय पर पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।